webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. इन राशियों को तुरंत हो जाता है प्यार, पछताते भी हैं...

इन राशियों को तुरंत हो जाता है प्यार, पछताते भी हैं...

Valentine
Valentine Day 2024 Love Rashi : वैलेंटाइन वीक चल रहा है। वैसे सोशल मीडिया के जमाने में किसी को भी तुरंत ही प्यार हो जाता है और वह झट से इजहार भी कर देता है फिर वह चाहे किसी भी राशि का हो, जाति का हो या धर्म का। हालांकि ज्योतिष मान्यता के अनुसार इन 4 राशि के लोगों को तुरंत ही किसी से भी प्यार हो जाता है और यदि उनका निर्णय सही निकला तो ठीक अन्यथा जीवनभर पछताना ही पड़ता है।
मेष : हालांकि यह राशि मंगल की राशि है लेकिन यदि यह किसी को एक बार पसंद कर ले तो फिर उसे हासिल करके ही रहती हैं। ऐसे में कई बार इन्हें गच्चा भी खाना पड़ता है। इन राशि के लोगों को किसी से भी तुरंत ही प्यार हो जाता है और यह इजहार करने में भी चुकते नहीं हैं।
 
वृषभ : यह शुक्र की राशि है जो स्वाभाविक रूप से प्रेम और कला को महत्व देता है। इस राशि के लोग भी जल्द ही किसी के भी प्रेम में पड़ जाते हैं। यदि सबकुछ सही रहा तो ठीक अन्यथा कई बार जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में दुखदायी साबित होता है। इन राशि के लोग बहुत ही फेमस भी रहते हैं।
कन्या : इस राशि का स्वामी बुध होता है। इन्हें भी तुरंत ही किसी से भी प्रेम हो जाता है। हालांकि प्यार में इनके असफल होने के चांस ज्यादा रहते हैं। ये प्यार निभाना भी बखूबी जानते हैं।
 
कुंभ : इस राशि के लोग बड़े आकर्षक होते हैं और इन्हें भी तुरंत ही किसी से प्यार हो जाता है परंतु ये इजहार करने में देरी कर देते हैं जिसके कारण कई बार इन्हें उनका मनचाहा प्यार नहीं मिलता है। हालांकि ये रिश्तों को निभाना अच्छे से जानते हैं।
 
ये भी पढ़ें
इस सब्जी का जूस जोड़ों में चिपके यूरिक एसिड को जड़ से खत्म कर देगा

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0