सूर्य संक्रांति 2022 आज: 17 अगस्त को सूर्य का सिंह राशि में गोचर, 6 राशियों को मिलेगा लाभ
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
Sun transit Leo sun sign: 17 अगस्त 2022 को सूर्य कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य 17 अगस्त, 2022 की सुबह 07:14 बजे अपनी स्वराशि सिंह में गोचर करेगा। सूर्य के सिंह राशि में रहने पर 5 राशियों पर होगा खास सकारात्मक प्रभाव।
Sun Transit in Leo (17 August, 2022) :
मेष राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में सूर्य का गोचर आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। नौकरीपेशा के लिए भी यह शुभ समय रहेगा। व्यापारियों को लाभ होगा। हालांकि प्रेम या दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिले सकते हैं।
मिथुन राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर माता-पिता और भाई-बहन का सहयोग दिलाएगा। यात्रा का योग बनेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यापार में भी सफलता मिलेगी।
कर्क राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में सूर्य का प्रवेश होगा जो धनलाभ कराएगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए भी अनुकूल समय है। यात्रा के योग भी बनेंगे। नौकरी और व्यापार के लिए शुभ है।
तुला राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में सूर्य का परिवर्तन धन लाभ करा सकता है। यह आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी या करियर में मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। संतान पक्ष की ओर से खुशी मिलेगी।
धनु राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में सूर्य का गोचर आपके भाग्य को जागृत करेगा। छात्रों को इससे लाभ होगा। तीर्थ यात्रा का योग बनेगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में निवेश की योजना लाभदायक है।
मीन राशि : आपकी राशि के छठे भाव में सूर्य का गोचर सेहत में लाभ देगा। इस दौरान आपके प्रतिद्वंद्वी चाहते हुए भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। करियर या नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में भी लाभ होगा। लंबी यात्रा के योग हैं।