webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Sun Transit in Taurus May 15, 2019

15 मई से सूर्य आए वृषभ राशि में, क्या हलचल हो रही है आपकी जिंदगी में

वृषभ राशि में सूर्य
15 मई को सूर्य राशि बदलकर वृषभ में प्रवेश कर गए हैं। वृषभ शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है। शुक्र अभी मेष राशि में गोचर हो रहा है। 
 
सूर्य कृत्तिका नक्षत्र में वृषभ में प्रवेश कर चुका। कृत्तिका का स्वामी भी सूर्य है। ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य के सूर्य के नक्षत्र में ही होने से गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। मंगल-राहु की युति एवं शनि-मंगल की एक दूसरे पर दृष्टि से भूकंपन का खतरा भी है। साथ ही कम बरसात के भी आसार बने हैं। 
 
सोने-चांदी के व्यापार में तेजी आने के योग हैं। सूर्य की वृषभ संक्राति में ही 25 मई से 3 जून 2019 तक नौतपा भी रहेगा। 15 मई को ही मोहिनी एकादशी का व्रत किया गया। वैशाख में गौमूत्र का सेवन से लंबी आयु मिलती है। साल भर तक कोई रोग होने की आशंका नहीं होती। बाजार और मौसम भी प्रभावित होगा। इसके चलते एक तरफ जहां तपन बढ़ेगी वहीं जलसंकट जैसे आसार भी बनेंगे। पानी की कमी से जनता त्रस्त हो सकती है। 
 
ये होगा आपकी राशि पर असर
 
मेष : सूर्य अड़चनें दूर करेगा। दूसरों पर निर्भरता नहीं रहेगी। व्यवहार संयमित रखें। 
 
वृषभ : सूर्य हर तरह से मंगलकारी, सफलताएं, धन की प्राप्ति, कार्य विस्तार होगा। 
 
मिथुन : सूर्य कुछ परेशानी देगा लेकिन आर्थिक रूप से बेहतर। वाहन से सावधान। 
 
कर्क : सूर्य आत्मविश्वास बढ़ाएगा। कार्य समय पर, परिवार में खुशी का माहौल। 
 
सिंह : सूर्य वैचारिक मतभेद पैदा करेगा। संयम रखें, कार्य को प्राथमिकता दें। 
 
कन्या : सूर्य व्यापार का विस्तार करेगा, मित्रों से रिश्तों में सुधार होगा। वर्चस्व बढ़ेगा। 
 
तुला : सूर्य बड़े कार्य में सफलता देगा। हाथ तंग रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। 
 
वृश्चिक : सूर्य मंगलकारी, विशेष प्रयोजन में सफल होंगें। कार्य का विस्तार होगा। 
 
धनु :  सूर्य सफलता के साथ चिंता देगा। परिवार में श्रेष्ठता के साथ जिम्मेदारी बढ़ेगी। 
 
मकर : सूर्य अटके बड़े कार्य बनाएगा। निकट संबंधियों से लाभ। व्यापार में वृद्धि। 
 
कुंभ : सूर्य प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आर्थिक परेशानी दूर होगी। कई लाभ प्राप्त होंगे। 
 
मीन : सूर्य लाभकारी, वाहन की प्राप्ति, परिवार में मान-समृद्धि बढ़ेगी। 
ये भी पढ़ें
लाल किताब के अनुसार शहद के 10 चमत्कारिक प्रयोग