webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. sun transit in Scorpio 2019

Sun Transit in Scorpio : सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए खुशी, किसके लिए क्लेश (12 राशियां)

sun transit in Scorpio 2019
सूर्य 1 महीना यानी 30 दिनों के बाद राशि बदलता है। एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। 16 नवंबर की देर रात 1 बजकर 7 मिनट पर यानी 17 नवंबर 2019 को सूर्य तुला राशि से वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। वृश्चिक राशि में सूर्य 16 दिसंबर तक रहेगा। इस दौरान विभिन्न राशियों पर इसका मिला-जुला असर देखा जाएगा।किस राशि पर सूर्य के राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव पड़ेगा।
 
मेष
 
मान-सम्मान मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां हो सकती है। घर में शुभ कार्य संपन्न हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह परिवर्तन ठीक नहीं है।
 
वृषभ
 
रुके हुए काम में सफलता मिलेगी, लेकिन दांपत्य जीवन में दिक्कतें आ सकती है। बातचीत के दौरान कठोर शब्दों का प्रयोग न करें।
 
मिथुन
 
शत्रुओं की समस्या से निजाम मिलेगी। हड्डियों की समस्या और कर्ज को लेकर परेशानी हो सकती है। धन लाभ की संभावना है।
 
कर्क
 
प्रेम संबंधों को लेकर तनाव हो सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी और यात्रा से लाभ होगा।
 
सिंह
 
माता की सेहत खराब रह सकती है। नौकरी पेशा लोगों को लाभ हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना है।
 
कन्या
 
यह परिवर्तन बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहा है। नए मित्र बनने की संभावना है। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।
 
तुला
 
धनलाभ होने की संभावना है। नए कामकाज की शुरूआत के लिए समय शुभ है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्रा शुभ रहेगी।
 
वृश्चिक
 
स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। किसी करीबी से रिश्तों में दरार आ सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
 
धनु
 
वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते ज्यादा धन खर्च होने की संभावना है। कर्ज बढ़ सकता है और शत्रु परेशान कर सकते हैं।
 
मकर
 
संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। धन-दौलत में इजाफा होगा। ऑफिस में आपके कामकाज की तारीफ होगी और पदोन्नति मिलने की संभावना है। यात्रा शुभ रहेगी।
 
कुंभ
 
कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी और मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा और मान-सम्मान में इजाफा होगा। माता पिता की सेहत का खास ख्याल रखें।
 
मीन
 
आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। इसका असर आपके कामकाज में दिखाई देगा। बीमारियों से मुक्ति मिलेगी और मेहनत का फल मिलेगा।
ये भी पढ़ें
गलती से भी घर में न लगाएं इन 3 तरह की तस्वीरों को...

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0