• Webdunia Deals

शनि-सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आप पर प्रभाव...

श्री रामानुज|
Widgets Magazine
* क्या रंग लाएगा सूर्य और शनि का संयोग, जानिए 12 राशियों पर असर... 


 

इस समय सूर्य वृश्च‌िक राश‌ि में आ चुके हैं और शन‌ि के साथ इनका संयोग बन चुका है। इसके साथ ही 16 नवंबर को सर्वार्थ स‌िद्ध‌ि योग भी बना है। सूर्यदेव का वृश्च‌िक राश‌ि में आगमन 15-16 नवंबर को हो गया है।   

इस समय शन‌ि ग्रह वृश्च‌िक राश‌ि में बैठे हैं और अब सूर्य का गोचर इस राश‌ि में हो गया है। माना जाता है कि सूर्य और शन‌ि प‌िता-पुत्र हैं, लेक‌िन इनके बीच शत्रुभाव है। ऐसे में वृश्च‌िक राश‌ि में जब ये दोनों ग्रह म‌िलेंगे तब यह आपकी राश‌ि पर क्या असर डालेंगे..., जानिए - 
 
मेष राशि के जातक इस समय लड़ाई-झगड़े से दूर रहें तो अच्छा होगा। घर में शांति बनी रहेगी, परंतु क्रोध पर काबू रखें। राश‌ि से आठवें घर में शन‌ि, सूर्य और बुध का संयोग हो रहा है। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखना होगा। जोख‌िम लेने से बचें, चोट लग सकती है। नौकरी में व्यवसाय में स्‍थ‌ित‌ि सामान्य रहेगी लेक‌िन संच‌ित धन से खर्च करना पड़ सकता है। क‌िसी कारण से जमा पूंजी में कमी आएगी। न‌िकट संबंध‌ियों से मतभेद हो सकता है। 
 
वृषभ राशि के जातकों के लिए व्यवसाय के लिए अच्छा समय है। निवेश करना चाहते हैं तो शेयर बाजार और संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। नए क्षेत्र में निवेश की सोच रहे हैं, तो सोच-समझकर करें। भविष्य में निवेश का अच्छा फल मिलेगा। परिवार में उथल-पुथल रहेगी। साझेदारी के काम संभलकर करें। शन‌ि, सूर्य की दृष्ट‌ि राश‌ि पर रहेगी और राश‌ि स्वामी शुक्र की सूर्य, शन‌ि से दूसरे और बारहवें घर का संबंध बन रहा है, जो स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानी एवं बचत में कमी का संकेत दे रही है। इन द‌िनों भौत‌िक वस्तुओं के प्रत‌ि लालसा बढ़ सकती है, जो खर्चे को बढ़ाएगी।
 
 
Read more on : सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर वृश्चिक राशि में सूर्य ग्रह परिवर्तन वृश्चिक राशि 12 राशियों पर असर ज्योतिष ग्रह परिवर्तन एक राशि में शनि-सूर्य का संयोग पिता-पुुत्र शनि-सूर्य 15th November 2016 Effects On Life Sun And Saturn Sun Scorpio Zodiac Rashi Parivartan Of Surya Sun Transit In Scorpio Surya Vrischika Rashi Me