webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Sun Transit in libra

17 अक्टूबर से सूर्य का राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों का बदल जाएगा जीवन

Sun
सूर्य ग्रह 17 सितंबर से कन्या राशि में है और अब वह 17 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे तुला में प्रवेश करेगा जहां वह 16 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। सूर्य का तुला राशि में प्रवेश ( Sun Transit libra ) अर्थात तुला संक्रांति कहते हैं। आओ जानते हैं कि सूर्य के इस परिवर्तन से किन 5 राशियों का बदल जाएगा जीवन।
 
 
सूर्य के राशि परिवर्तन से ये राशियां होंगी ज्यादा प्रभावित : 1.वृषभ, 2.मिथुन, 3.कर्क, 4.कन्या और 5.कुंभ। हालांकि राशि के अनुसार 1.मेष, 2.सिंह एवं 3.तुला राशि वालों के लिए भी सूर्य का राशि परिवर्तन अनुकूल नहीं है। उल्लेखनीय है कि सूर्य का तुला राशि में होना अच्छा नहीं माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र में तुला राशि को सूर्य की नीच राशि माना गया है। तुला सूर्य के शत्रु ग्रह शनि की राशि है। ऐसे में सूर्य का शनि राहु एवं बुध से मेल देश दुनिया के लिए शुभ संकेत नहीं है।
 
1. वृषभ : आपकी राशि में सूर्य छठे घर में यह गोचर कर रहा है। यह रोग, शत्रु और मानसिक क्लेश का घर है। ऐसे में आपको सेहत का ध्यान रखना होगा और गुप्त शत्रुओं से बचना होगा। संपत्ति खरीदने और निवेश करने में भी सावधानी रखना होगी। नौकरीपेशा को स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए भी यह टफ समय है। कुल मिलाकर वृषभ राशि वालों के लिए यह समय ठीक नहीं है। कोर्ट कचहरी, वाद विवाद से बचकर रहने की जरूरत है।
 
2. मिथुन : आपकी राशि में सूर्य पांचवें घर में गोचर कर रहा है। यह घर शिक्षा, संतान और मनोरंज से जुडा है। आपके लिए यह समय अच्छा रहेगा। परिवार में सुख, खुशी और यात्रा का योग है। छात्रा के लिए भी यह समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को संभावलकर रहना होगा और व्यापारियों को भी सतर्क करने की जरूरत है। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए ठीक नहीं है। इसलिए सजग रहने की जरूरत है।
 
3. कर्क : आपकी राशि में सूर्य चौथे घर में गोचर कर रहा है जो घरेलू सुख, संपत्ति और माता का भाव है। माता से विवाद हो सकता है और आपको उनकी सेहत का ध्यान रखना होगा। व्यापार में आपको सोच-समझकर कदम उठाना होगा। इस अवधि में आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा वर्ना नुकसान उठाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अच्‍छा नहीं है। उन्हें अपने सहयोगियों से संबंध को मजबूत करना होगा। हालांकि व्यापारियों के लिए यह समय थोड़ा बहुत अच्‍छा माना जा सकता है। खासकर संपत्ति से जुड़े व्यवसाय में लाभ हो सकता है। कुल मिलाकर यह समय ठीक नहीं है। इसलिए सजग रहने की जरूरत है।
 
4. कन्या : सूर्य आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। यह भाव संचित धन, वाणी और भौतिक संपत्ति का भाव है। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाकर सोच समझकर ही खर्चा करना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह अच्छा समय है। यात्रा के योग है परंतु उत्तम भोजन से ही लाभ मिलेगा अन्यथा सेहत बिगड़ने के चांस भी है। परिवार और रिश्तेदारों से विवाद से बचें। अपमान झेलना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए यह कठिन समय है। 
 
5. कुंभ : सूर्य आपकी राशि के नौवें घर में गोचर करेगा, जो धर्म, भाग्य, गुरु और पिता भाव है। आप इस अवधि के दौरान आपको अहंकार से बचना होगा और सेहत का ध्यान रखना होगा। यदि यह दो काम कर लिए तो पूरा माह अच्छा रहेगा। आपको धर्म कर्म के काम भी करते रहना चाहिए। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकेत हैं। कुल मिलाकर यह समय ठीक नहीं है।

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0