Sat, 4 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. strawberry moon 14 June 2022

आज रात देखिए स्ट्रॉबेरी सुपरमून का खूबसूरत नज़ारा, जानिए हर महीने के सुपरमून के दिलचस्प नाम

स्ट्रॉबेरी सुपरमून
Strawberry Moon 2022: जून माह के पूर्ण चंद्र को स्ट्रॉबेरी मून कहा जाता है। इसे सुपर मून भी कहा जाता है।
 
इस साल वर्ष 2022 में पहला स्ट्रॉबेरी सुपरमून 14 जून 2022 को आसमान में दिखाई देगा। 
 
14 जून 2022 की शाम से ही स्ट्रॉबेरी मून दिखाई देगा। 14 जून की शाम सूर्यास्त के ठीक बाद यह दक्षिण-पूर्व की ओर क्षितिज से धीरे-धीरे ऊपर आएगा, जो काफी बड़ा और सुनहरे रंग का दिखाई देगा। ऐसे में इस माह पूर्णिमा के दिन चंद्रमा बड़ा और उज्ज्वल दिखाई देगा। यह शाम 05.21 बजे अपने चरम पर होगा।
 
स्ट्रॉबेरी मून के हैं और कई नाम
स्ट्रॉबेरी मून का नाम सुनने में जितना अच्छा और देखने में जितना सुंदर लगता है, उसी तरह इसके अन्य नाम भी काफी सुंदर हैं। स्ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon) को हनी मून, रोज मून या हॉट मून के नाम से भी जाना जाता है।
 
सुपर मून के नाम
स्ट्रॉबेरी मून - इस दौरान उत्तरी अमेरिका में स्ट्रॉबेरी के फसल पकने लगते हैं, इसलिए इसका नाम पड़ा।
हनी मून - कहा जाता है कि जून माह में शादियों का मौसम होता है और इस कारण इस माह के पूर्ण चंद्रमा को हनी मून भी कहा जाता है।
रोज मून - यूरोप में इसे रोज मून भी कहा जाता है। इस दौरान गुलाब की कटाई होती है।
हॉट मून - इस दिन से भूमध्य रेखा के उत्तर में गर्मियों का मौसम शुरू हो जाता है। इस कारण उत्तरी गोलार्ध में इसे हॉट मून कहा जाता है।
 
आइए जानते हैं कि हर माह के फूल मून को किन नामों से जाना जाता है।
 
जनवरी - वुल्फ मून (Wolf Moon)
फरवरी - स्नो मून (Snow Moon)
मार्च -  वॉर्म मून (Worm Moon)
अप्रैल - पिंक मून (Pink Moon)
मई - फ्लावर मून  (Flower Moon)
जून - स्ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon)
जुलाई - बक मून (Buck Moon)
अगस्त - स्टर्जन मून (Sturgeon Moon)
सितंबर - कॉर्न मून (Corn Moon)
अक्टूबर - हंटर्स मून (Hunter's Moon)
नवंबर - बेवर मून (Beaver Moon)
ये भी पढ़ें
Sun transit in Gemini : मिथुन संक्रांति क्या है, महत्व और मुहूर्त के साथ जानिए 12 राशियों पर शुभ-अशुभ असर