webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. अंगुलियों के पोरों पर बने शंख से जानिए अपना भविष्य, 11 रोचक जानकारी

अंगुलियों के पोरों पर बने शंख से जानिए अपना भविष्य, 11 रोचक जानकारी

shankha in fingers palmistry
हमारी अंगुलियों के पोरों में शंख या चंक्र रहते हैं। किसी के पोरों के 2 या 3 चक्र रहते हैं तो किसी के पोरों में रहते ही नहीं है। कहते हैं कि सभी अंगुलियों में चक्र होने का अर्थ है कि व्यक्ति चक्रवर्ती सम्राट की तरह जीवन व्यतीत करेगा। उसी तरह शंख होने का अर्थ है कि व्यक्ति देश-विदेश की यात्रा और सम्मान प्राप्त करेगा। आओ जानते हैं शंख के संबंध में रोचक 11 जानकारी।
 
 
1. अंगुली में एक शंख है तो उच्च शिक्षा प्राप्त कर उच्च पद पद पर आसीन होगा।
2. दो है तो जीवन संघर्षपूर्ण होगा।
3. तीन है तो लग्जरी लाइफ जिएंगे। 
4. चार है तो राजयोग या अपार धनयोग समझें।
5. पांच है तो अत्यंत प्रतिभावान, ख्यातिप्राप्त होगा और समाज को बदलने वाला होगा।
6. छह है तो वैज्ञानिक, उपदेशक, संत या अद्भुत मस्तिष्क क्षमता का धनी होगा। 
7. सात है तो गरीब या दुखी होगा। 
8. आठ है तो मेहनत के बल पर ऊंचाइयां छुएगा। 
9. नौ है तो महिलाओं के गुण होंगे और उसे महिलाओं का सहयोग खूब मिलेगा। 
10. दस है तो बहुत ही सम्माननीय व्यक्ति होगा।
11. हथेली पर शंख है तो व्यक्ति देश-विदेश की यात्रा करेगा।