webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

क्या और कैसी होती है शनि की साढ़ेसाती?

Widgets Magazine


लोगों में शनि की साढ़ेसाती का बहुत खौफ होता है। साढ़ेसाती यानी साढ़े सात वर्ष की  कालावधि। शनि सभी द्वादश (12) राशि घूमने के लिए 30 साल का समय लेता है यानी एक  राशि में शनि ढाई वर्ष रहता है। जब शनि जन्म राशि के 12वें (जन्म राशि में से द्वितीया में  भ्रमण करता है) तब प्रस्तुत परिपूर्ण काल 'साढ़ेसाती' का माना जाता है।

ALSO READ: यह 8 सरलतम उपाय, शनि के हर दोष से बचाए....
 
शनि एक राशि में ढाई वर्ष होता है, इस प्रकार 3 राशियों में शनि के कुल निवास को साढ़ेसाती कहते हैं यानी ये साढ़े सात वर्ष काफी तकलीफ, आफत और मुसीबतों का समय होता है। किंवदंती के अनुसार वीर राजा विक्रमादित्य भी शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में आए थे और तभी उनका राजपाट सब छिन गया था।

ALSO READ: शनि की दशा चल रही है तो पढ़ें राशि अनुसार यह उपाय
 
शनि महामंत्र
 
जिस राशि में साढ़ेसाती लगती है, उस राशि के जातक को शनि महामंत्र के 23,000 मंत्रों को  साढ़े सात वर्षों के भीतर करना अनिवार्य है। शनि महामंत्र के जाप 23 दिनों के अंदर पूरा करना  चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि जातक को शनि महामंत्र जाप एक ही बैठक में नित्य एक ही  स्थान पर पूरा करना चाहिए।

ALSO READ: शनि जयंती : इन 10 नामों से पूजन करें शनिदेव का ...
 
महामंत्र
 
ॐ नीलांजन समाभासम्। रविपुत्रम् यमाग्रजम्।।
छाया मार्तंड सम्भूतम। तम् नमामि शनैश्चरम्।।
Read more on : क्या है शनि की साढ़ेसाती शनैश्चर जयंती शनिदेव का जन्म शनि जयंती वैशाख अमावस्या शनिदेव जन्मदिन शनि अमावस्या शनिदेव की प्रार्थना शनिदेव मंत्र शनि के नाम शनिदेव की पूजा Shani Shani Amavasya Shanishchar Jaynti Vaishakh Amavasya Shani Jayanti Shani Jayanti 2017 Shani Maharaj Shani Mantra Shani Dosh Shani Dev Jayanthi Birth Of Shani Shani Ke Upay Shani Dev Ka Janm Meaning Of Sade Sati Shani Sade Sati In Hindi