webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. shani pushya yog

पुष्य नक्षत्र के 5 उपाय, शनिवार 7 नवंबर 2020 को अवश्य आजमाएं

शनि पुष्य योग
हर बार की तरह दीपावली और धनतेरस के ठीक पहले इस बार भी पुष्य नक्षत्र का सुंदर शुभ संयोग बन रहा है। इस बार शनिवार को शनि पुष्य योग बन रहे हैं। शनिवार और पुष्य नक्षत्र का संयोग काफी अच्छा माना जाता है। 
 
पुष्य नक्षत्र सभी 27 नक्षत्रों बलवान होता है, यह नक्षत्र शुभ कार्यों के लिए सबसे उत्तम रहता है। 
 
शनिवार को पुष्य नक्षत्र होने से जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या है इन 5 उपायों को आजमा सकते हैं।
 
पुष्य योग में शनि मंदिर में जाकर शनि की प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाएं।
 
शनि पुष्य योग में पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं ऐसा करने पर शनि की बुरी छाया का असर शुभ में परिवर्तित होगा। 
 
शनिवार पुष्य नक्षत्र में गरीबों को भोजन करवाएं और उन्हें कंबल,जूते-चप्पल, तेल और काले छाते का दान करें।
 
शनि पुष्य के शुभ योग में अपने पूजाघर में शनियंत्र की स्थापना करें ऐसा करने से शनि दोष दूर हो जाता है।
 
शनिवार को काले कपड़े में काले तिल का बांधकर गरीबों को दान करें इससे शनिदोष से संबंधी सारी परेशानियां दूर हो जाती है।
ये भी पढ़ें
दिवाली के पहले नरक चतुर्दशी पर करें इन 6 देवों की पूजा, बहुत ही शुभ अवसर