webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Shani Ke Upay

कुंडली में शनि दे रहा है अशुभ फल, तो ये उपाय करेंगे आपकी मदद...

shani
नवग्रहों में शनि का महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। शनि को आयु, कर्म, वैराग्य, नौकरी एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों का कारक माना है एवं न्याय के देवता भी शनि ही कहलाते हैं। इसलिए शनि का आपके लिए सकारात्मक होना बेहद जरूरी है।
 
शनि जब अशुभ फल देने लगता है, तो जातक को घर की परेशानी आती है। शनि अशुभ होने से घर गिरने की स्थिति भी आ सकती है। जातक के शरीर के बाल भी झड़ने लगते हैं। विशेषकर भौंह के बाल झड़ने लगे, तो समझना चाहिए कि शनि अशुभ फल दे रहा है।
 
अगर शनि आपकी कुंडली में अशुभ स्थिति में है या नकारात्मक फल दे रहा है, तो इसे शुभ बनाने के उपाय अवश्य जान लीजिए - 
 
1 शनिवार का व्रत करें।
2 रोटी में तेल लगाकर कुत्ते या कौए को खिलाएं।
3 नीलम अथवा जामुनिया मध्यमा अंगुली में पहनें।
4 सांप को दूध पिलाएं। 
5 लोहे का छल्ला जिसका मुंह खुला हो मध्यमा अंगुली में पहनें।
6 नित्य प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ पर काले तिल व कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए।
7 यदि पीपल वृक्ष के नीचे शिवलिंग हो तो अति उत्तम होता है।
8 सुंदरकांड का पाठ सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करता है।
9 संध्या के समय जातक अपने घर में गूगल की धूप देवें।
10 चींटियों को गोरज मुहूर्त में तिल डालना।
ये भी पढ़ें
रक्षाबंधन पर कैसे हो सकता है पंचक दोष निवारण, जानें उपाय ...

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0