webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Shani Dev Margi

शनिदेव वक्री से हो जाएंगे मार्गी, इन 3 राशियों की बदल जाएगी जिंदगी

11 october 2021 shani dev margi kab honge Shani Dev
शनि ग्रह एक राशि में ढाई वर्ष रहता है। साल 2021 में ( shani transit 2021 in hindi ) वह मकर राशि में पिछले साल से ही गोचर कर रहा है। शनि 29 अप्रैल साल 2022 को मकर से निकलकर कुंभ में जाएंगे। 11 अक्टूबर 2021 सोममवार को शनि ग्रह प्रात: 3:44 पर मकर राशि में मार्गी होगा। इसे 3 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।
 
 
1. वक्री शनि : वर्तमान समय में शनि ग्रह के मकर राशि में वक्री रहने के कारण वर्ष 2021 में धनु, मकर और कुंभ इन तीन राशियों पर साल 2021 में शनि की साढ़ेसाती (Shani Sade Sati) चल रही है जबकि मिथुन और कन्या पर ढैय्या (Dhaiya) चल रही है। शनि का कुंभ राशि में प्रवेश से मीन, कुंभ और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती तथा कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या लगेगी।
 
2. मार्गी शनि : ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शनि ग्रह के 11 अक्टूबर 2021 को मार्गी होने से मिथुन, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों की दिक्कतें कम होंगी। वहीं, मेष, कर्क, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ समय प्रारंभ होने वाला है। इसमें भी मेष, कर्क और कन्या राशि वालों के भाग्य चमक जाएंगे।
 
3. मेष : मेष राशि वालों के पहले से ही दिन अच्छे चल रहे हैं और अब शनि के मार्गी होने से धन संबंधी समस्या समाप्त हो जाएगी। नौकरीपेशाकी उन्नती और व्यापारियों को लाभ मिलेगा। 
 
4. कर्क : कर्क राशि वालों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। उनका मान सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
 
5. कन्या : दांपत्य जीवन में सुखमय बनेगा और आर्थिक समस्या समाप्त होगी। नौकरीपेशा हैं तो उन्नती होगी और व्यापारी हैं तो लाभ मिलेगा। 

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0