webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. September 2019 planet transition rashi parivartan

सितंबर 2019 के राशि परिवर्तन : कौन से बड़े ग्रह बदलेंगे अपना घर, किन 7 राशियों पर होगा शुभ असर

September 2019
सितंबर 2019 में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र अपनी राशि बदल रहे हैं। इसी महीने में शनि धनु राशि में मार्गी होकर चलेंगे। इन 4 ग्रहों के राशि परिवर्तन और शनि के मार्गी होने से कई लोगों के जीवन में इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा। राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव पड़ेगा।
 
सूर्य - सूर्यदेव करीब एक महीने के बाद राशि बदलते हैं। 17 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में सूर्य को हमेशा सीधी चाल चलने वाला ग्रह माना जाता है। 
 
चंद्र- चंद्रमा लगभग सवा दो दिन में अपनी राशि को बदलते हैं। सभी ग्रहों में चंद्रमा ही हैं जो सबसे ज्यादा गति के साथ राशि परिवर्तन करते हैं। 
 
मंगल- 25 सितंबर को मंगल कन्या राशि में होंगे। मंगल ग्रह ऊर्जा के प्रतीक हैं। मंगल जातक को जूझारू बनाते हैं। मंगल के राशि परिवर्तन से कई जातकों पर इसका व्यापक असर पड़ता है।
 
बुध - कुंडली में बुध ग्रह के मजबूत होने पर जातक विद्वान होता है और उसकी तर्क क्षमता मजबूत रहती है। 11 सिंतबर को बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे फिर इसके बाद 29 सितंबर को तुला राशि में।
 
गुरु- ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का विशेष दर्जा है। इन्हें समस्त देवताओं का गुरु माना जाता है। इस महीने भी गुरु वृश्चिक राशि में मार्गी रहेंगे। 
 
शुक्र- जीवन में सुख-समृद्धि शुक्र के शुभ प्रभाव से ही आती है। 10 सितंबर को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद ही 25 सितंबर को इसी राशि में शुक्र का उदय भी होगा।
 
शनि- 18 सितंबर को शनि धनु राशि में वक्री से मार्गी हो जाएंगे। यानि सभी पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं। शनि की ढ़ैय्या हो या साढ़ेसाती जातक के भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
 
राहु-केतु- अगस्त में राहु-केतु में कोई परिवर्तन नहीं होगा। राहु को अनैतिक कृत्यों का कारक भी माना जाता है। शनि के बाद राहु-केतु ऐसा ग्रह हैं जो एक राशि में लंबे समय जो करीब 18 महीने तक रहता है।राहु को शनि से भी अधिक अशुभ परिणाम देने वाला ग्रह माना जाता है।
 
सितंबर महीने में 7 राशियां  रहेंगी भाग्यशाली
सितंबर महीने में 4 ग्रहों के राशि परिवर्तन और शनि के मार्गी होने से सात राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। ये 7 भाग्यशाली राशियां होंगी- वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर और कुंभ
ये भी पढ़ें
एक औरत की कहानी, आखिर कब तक रहेगी बेगानी