webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Sawan Somwar Special

सावन सोमवार स्पेशल : आज क्या करें भोलेनाथ शिव को प्रसन्न करने के लिए

सावन सोमवार स्पेशल
आज श्रावण मास का आखिरी और चौथा सोमवार है। हिंदू धर्म में श्रावण महीना बहुत पवित्र माना जाता है और यह भगवान शिव का बहुत प्रिय मास है। इस महीने में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कई तरह से अभिषेक-पूजन करके उन्हें प्रसन्न किया जाता है। जानिए आज क्या करें- 
 
1. अगर आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां चल रही हैं पति-पत्नी दोनों एक साथ शिव-पार्वती जी का पूजन करें, चावल की खीर का भोग लगाकर उनके मंत्रों का जाप करें। मं‍त्र : ॐ नम: शिवाय, पार्वती मंत्र : ॐ शिवाय नम:।
 
2. आज दिन भगवान भोलेनाथ का बेलपत्र, पंचामृत, गंगाजल, फल, पुष्प और  भांग, धतूरा आदि चढ़ाकर उनका पूजन करें, क्योंकि इन सभी चीजों से शिव जी को बहुत प्रिय हैं।
 
3. अपने समस्त दुखों के निवारण के लिए 108 बार महामृत्यजय मंत्र का जाप करें।
 
4. कर्ज, कारोबार और व्यापार में नुकसान या घर में पैसों की परेशानी हो तो सोमवार को भगवान शिव की विधि-विधान से पूजन करें।
 
5. पारिवारिक कलह से मुक्ति के लिए शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली और संबंधों में प्रगाढ़ता आती है।
 
6. धन संबंधी परेशानियों के लिए अनार के जूस से जल अभिषेक करें। 
 
उपरोक्त उपायों से शिव जी प्रसन्न होकर आपकी सभी परेशानियों को दूर करेंगे। 
 
नोट : यह जानकारी परंपरागत रूप से प्राप्त ज्ञान पर आधारित है। पाठकों की सहमति-असहमति स्वविवेक पर निर्भर है।
ये भी पढ़ें
योगी रामकृष्ण परमहंस कौन थे, उनके जीवन के अद्भुत राज