Fri, 3 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Sarva pitru amavasya 2022 remedies

सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर 5 काम जरूर करें, पितृ होंगे प्रसन्न

सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या 2022
आइए जानते हैं इस दिन क्या आवश्यक कार्य जरूर करें। 

1. सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों का ध्यान करते हुए पीपल के पेड़ पर कच्ची लस्सी, थोड़ा गंगा जल, काले तिल, चीनी, चावल, जल तथा पुष्प अर्पित करें और 'ॐ पितृभ्य: नम:' मंत्र का जाप करें। पितरों के निमित्त दीपक जलाएं। 
 
2. पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन सूर्यदेव को तांबे के लोटे में गंगा जल, लाल चंदन और शुद्ध जल मिलाकर 'ॐ पितृभ्य: नम:' का बीज मंत्र पढ़ते हुए 3 बार अर्घ्य दें।
 
3. अमावस्या पर पितरों को सुगंधित धूप दें, जब तक वह जले तब तक 'ॐ पितृदेवताभ्यो नम:' का जप करें और इसी मंत्र से आहुति दें। 
 
4. आज के दिन किसी भी शिव मंदिर में 5 प्रकार के ताजे फल चढ़ाएं तथा प्रार्थना करें कि इन 16 दिनों में मेरे पितृ जो आस लेकर आए थे, हो सकता है उसमें कमी रह गई हो, पर वे मेरी अनन्य भक्ति को ही पूजा समझ कर ग्रहण करें। 
 
5. शिव मंदिर में 5 तरह की मिठाई अर्पित करें। वृद्धाश्रम में दान दें, 5 ब्राह्मणों को दक्षिणा दें, गाय, कुत्ता, कौआ, चींटी को आहार जरूर प्रदान करें। 

ये भी पढ़ें
सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर 7 काम जरूर करें, पितृ होंगे प्रसन्न