webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Sapne me badal dekhne ka matlab

सपने में बादलों को देख रहे हैं तो बदल जाएगा भाग्य, जानिए क्या है संकेत

Sapne me badal dekhne ka matlab
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनों के द्वारा भविष्‍य में होने वाली घटनाओं के संकेत मिलते हैं। हालांकि मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि सपने हमारी मानसिक या शारीरिक स्थिति को प्रकट करते हैं। स्वप्न में बादलों को देखने से भाग्य बदल जाने की मान्यता है। आओ जानते हैं कि इस सपने से हमें और क्या सकेत मिलते हैं।
 
1. सपने में बादल देखना आमतौर पर शुभ माना जाता है।
 
2. यह सपना भविष्य में आने वाली खुशियों की ओर संकेत करता है।
 
3. गरजते हुए बादल देखना भी शुभ है। यह खुशी के समाचार का संकेत है। हालांकि यह भी कहते हैं कि आप पर किसी का गुस्सा निकलने वाला है।
 
4. सपने में बादलों को फटते हुए देखना शुभ नहीं माना जाता। यह किसी मुसीबत का संकेत हैं।
 
5. घने काले बादल देखने के अर्थ है कि आप आर्थिक समस्याओं का सामने करेंगे।
 
6. साफ और सफेद बादल देखने के अर्थ है कि आप सुख, शांति और समृद्धि की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। 
 
7. सपने में बादलों को छूने का अर्थ है कि आप जीवन में नई ऊंचाइयों को छूने वाले हैं।
 
8. बादलों को बरसते हुए देखने के अर्थ है कि जल्द ही आपके जीवन में खुशियां आने वाली है।
 
9. बादलों के बीच से सूर्य किरणों को देखने का अर्थ है आपकी अड़चनें समाप्त हो जाएगी। 
 
10. सफेद बादलों का दिखाई देना शुभ होता है। मान्यता अनुसार यह भाग्य के जागृत होने का संकेत हैं।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं  समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें
नारियल पूर्णिमा कब है, जानिए महत्व और काम की बातें