Hindu Dharma: पुष्य नक्षत्र और माघी पूर्णिमा का शुभ संयोग क्या खरीदें, क्या दान करें
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
Astrology : 5 फरवरी 2023 को माघ मास की पूर्णिमा है और इसी दिन पुष्य नक्षत्र भी रहेगा। यह शुभ संयोग बनना बहुत दुर्लभ माना जा रहा है। माघ माह की पूर्णिमा के दिन स्नान, दान और कल्पवास करने का महत्व है जबकि पुष्य नक्षत्र में खरीदारी करने का खास महत्व रहता है। आओ जानते हैं कि क्या खरीद सकते हैं और क्या दान कर सकते हैं।
माघ पूर्णिमा के दिन करें ये दान : इस दिन दान-दक्षिणा का बत्तीस गुना फल मिलता है। इसलिए इसे माघी पूर्णिमा के अलावा बत्तिसी पूर्णिमा भी कहते हैं। दान में काले तिल विशेष रूप से दान में देना चाहिए। पूजा या व्रत के बाद बाद मध्याह्न काल में किसी गरीब व्यक्ति को भोजन कराकर दान-दक्षिणा दें। इसके अलावा मंदिर या नदी के तट पर दीपदान जरूर करें। कंबल या वस्त्र दान, पांच तरह का अनाज दान, घी, नमक और गुड़ दान करें।
पुष्य नक्षत्र के दिन क्या खरीदें : इस बार शनि और रवि पुष्य योग रहेगा जो 04 फरवरी 2023 शनिवार को सुबह 09 बजकर 17 मिनट से प्रारंभ होगा और 05 फरवरी 2023 रविवार को दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। 05 फरवरी को निवेश, खरीदारी और किसी शुभ काम को प्रारंभ करने के लिए अच्छा दिन है।
पुष्य नक्षत्र पर शनि, चंद्र और गुरु का प्रभाव रहता है तो आप इस दिन सोना, वाहन या भूमि खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस दिन चांदी, कपड़ा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीदारी भी शुभ मानी जाती है।