Thu, 2 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. pooja vidhi

जानिए किस देव को कैसी पूजा पसंद है

पंचदेवोपसना
पंचदेवोपसना पूजा-पद्धति में शास्त्रों ने देवों की रुचि के अनुसार कुछ अनिवार्य कर्म निर्धारित किए हैं। जो पंच देवों की पूजा करते समय किए जाने आवश्यक है। आइए जानते हैं किस देव को क्या सर्वाधिक प्रिय है।
 
1. गणेश- तर्पण
गणेश जी को तर्पण सर्वाधिक प्रिय है। अत: गणेश जी की पूजा करते समय 'तर्पण' किया जाना आवश्यक है।
 
2. शिव- अभिषेक
शिवजी को अभिषेक सर्वाधिक प्रिय है। अत: शिव जी की पूजा करते समय 'अभिषेक' किया जाना आवश्यक है।
 
3. विष्णु- स्तुति
विष्णु भगवान को स्तुति सर्वाधिक प्रिय है। अत: विष्णु जी की पूजा करते समय 'पुरुष सूक्त' आदि का पाठ किया जाना आवश्यक है।
4. दुर्गा- हवन
देवी को हवन सर्वाधिक प्रिय है। अत: देवी जी की पूजा करते समय 'हवन' किया जाना आवश्यक है।
 
5. सूर्य- अर्घ्य
सूर्य देव को अर्घ्य सर्वाधिक प्रिय है। अत: सूर्य देव की पूजा करते समय 'अर्घ्य' (जल अर्पण करना) दिया जाना आवश्यक है।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
ये भी पढ़ें
पंचांग : क्या है वैष्णव व स्मार्त में अंतर