webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. November 2017 Monthly Astrology

नवंबर माह : कैसा होगा देश-विदेश के लिए

November 2017 Monthly Astrology
* नवंबर माह : ज्योतिष की नजर से
 
प्रथम सप्ताह उत्तरी देशों में संकट रहेगा। दक्षिण के देशों में सुख-शांति, पश्चिम-पूर्व के देशों में बच्चों को कष्ट व अशांति रहेगी। इस माह असामाजिक तत्वों से प्रजा को कष्ट रहेगा।

शुक्र ग्रह के कारण महिलाओं को इस माह रोजगार व उन्नति में नए रास्ते मिलेंगे। कृषि के क्षेत्र में इस माह अच्छा परिणाम आएगा। पशु भाव में कमी आएगी। सोना व पीली वस्तु के भाव में हल्की तेजी आएगी। चांदी, चावल, साबूदाना, हींग, तुअर, मूंग, उड़द के भावों में तेजी रहेगी।

नवंबर के अंतिम सप्ताह में अमेरिका, जापान, इंडोनेशिया, कुवैत, पाकिस्तान आदि देशों में आर्थिक परेशानी आ सकती है। चीन, रूस, अफगानिस्तान व दक्षिण अफ्रीका में उन्नति के नए आयाम होंगे। भारत में सरकार व विपक्ष के बीच मतभेद बढ़ेगा। शासन चलाने में परेशानी आएगी। कुछ राज्यों में सरकार परिवर्तन होने के योग बनते हैं।
 
इस माह की कुंडली को बादल चाल की नजर से देखें तो मौसम परिवर्तन के लक्षण दिखाई देंगे। मैदानी भागों में शीतलहर बढ़ेगी व सुबह-शाम तापमान कम रहेगा व दोपहर में ज्यादा रहेगा। हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली सहित शीतलहर का प्रकोप रहेगा। मप्र, छग, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, केरल में कुछ क्षेत्रों में अच्छी शीत रहेगी। कुछ क्षेत्रों में कम ठंड रहेगी।


( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0