webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Morpankh Ke Totke/ Peacock Feather Tips

घर में क्लेश मिटाकर धन लाभ देंगे, मोरपंख के 7 टोटके

मोरपंख
मोरपंख दिखने में जितना खूबसूरत होता है, उतना ही काम की चीज है। ममोरपंख आपकी कई समस्याओं का समाधान कर सकता है। जानिए मोरपंख के 7 टोटके -  
 
1 ग्रहों के अशुभ प्रभाव होने पर पोरपंख पर 21 बार ग्रह का मंत्र बोलकर पानी का छींटें दें, और इसे श्रेष्ठ स्थान पर स्थापित करें जहां से यह दिखाई दे। 
 
2 आर्थिक लाभ के लिए किसी मंदिर में जाकर मोरपंख को राधा कृष्ण के मुकुट में लगाऐं और 40 दिन बाद इसे लाकर तिजोरी में रख दें।
 
3 बुरी नजर से बच्चों को बचाने के लिए नवजात बालक को मोरपंख चांदी के ताबीज में पहनाएं।
 
4 यदि आपका बच्चा बहुत रोता है, चिढ़ता है या जिद्दी है, तो छत के पंखों पर पंख पर लगाने से जिद कम हो जाती है। 
 
5 अगर आप दुश्मनों से परेशान हैं तो मोरपंख पर हनुमान जी के मस्तक का सिंदूर, मंगलवार शनिवार उनका नाम लेकर लगाएं और सुबह बिना मुंह धोए इसे बहते हुए पानी में बहा दें। 
 
घर के मुख्य द्वार पर मोरपंख को लगाना हमेशा शुभ होता है, इससे नकारात्मक ऊर्जा और जीव जन्तु घर में प्रवेश नहीं कर पाते। इसके लिए 3 मोरपंख लगाकर ऊं द्वारपालाय नम: जाग्रय स्थापयै स्वाहा मंत्र लिखें और नीचे गणेश जी की मूर्ति लगाएं। 
 
7आग्नेय कोण में मांरपंख लगाने से घर के वास्तु दोष को ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा ईशान कोण में कृष्ण भगवान की फोटो के साथ मोरपंख लगाएं।

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0