webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. mercury transit in Aries

mercury transit in Aries : बुध ने किया राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आपकी सेहत पर असर

बुध
बुध मीन राशि से अपनी शत्रु राशि मेष में 24 अप्रैल को प्रवेश कर गए हैं। इस राशि परिवर्तन का 12 राशियों की सेहत पर मिलाजुला असर होगा। 
 
24 अप्रैल को रात्रि को बुध मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश कर गए हैं। बुध ग्रह मेष राशि में  9 मई 2020 तक रहेंगे...
 
 बुध 1 मई तक अश्विनी नक्षत्र में रहेंगे। 1 मई से 7 मई तक भरणी नक्षत्र और 7 से 9 मई तक कार्तिक नक्षत्र के पहले चरण में रहेंगे। उसके बाद वृष राशि में प्रवेश करेंगे। बुध मीन राशि में नीच के होने के कारण अफवाह के कारण बहुत बार स्थिति खराब हुई है। 
 
मेष राशि में सूर्य उच्च अवस्था में बैठे हैं और बुध के मेष राशि में आने से सूर्य और बुध के साथ युति बन रही है। इस युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इधर बुध मंगल के घर में प्रवेश कर गए हैं उधर मंगल खुद मकर राशि में उच्च होकर गोचर में बैठ कर तत्कालीन मित्रता बना रहा है तथा अपनी चौथी दृष्टि से देखा रहा है। 
 
बुध ग्रह को बुद्धि,व्यापार, वाणी, फसल, औषधि का कारक माना गया है। गोचर में इस युति के कारण कृषि संबंधी कार्य में लाभ मिलेगा औषधि, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत लोगों और मरीजों को भी लाभ मिलेगा। मिथुन, कर्क, तुला, धनु के लिये लाभदायक रहेगा तथा मेष, वृष, कन्या, वृश्चिक, मीन के लिए परेशानी वाला रहेगा बाकि राशि के लिए सामान्य फल रहेगा। इसके अच्छे प्रभाव के लिए गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें और पशु को हरी घास दान करें।
मेष :व्यर्थ का पराक्रम ना करें सेहत पर ध्यान दें सोच समझकर वाणी का उपयोग करें।
वृष : सावधानी से काम करें कार्य क्षेत्र में परिश्रम बढ़ सकता है। सेहत को प्राथमिकता दें।
मिथुन :धन लाभ की स्थिति बनेगी। प्रेम संबंध के लिए अनुकूल रहेगा।  सेहत सुधरेगी।
कर्क : शत्रु पक्ष से लाभ मिलेगा आर्थिक स्थिति मजबूत, व्यापार में वृद्धि। सेहत अच्छी होगी।
सिंह : मेहनत से लाभ मिलेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
कन्या : स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। शत्रु पक्ष से दूर रहें। परिवार में कलह के योग।
तुला :आत्मविश्वास बढ़ेगा।जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता को कष्ट हो सकता है। सेहत चंगी रहेगी।
वृश्चिक :शत्रु पक्ष से नुकसान के योग्य। व्यर्थ किसी से शत्रुता ना लें। सेहत को लेकर परेशानी होगी।
धनु : धन लाभ मिलेगा,ज्ञान और व्यापार में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन के योग। सेहत उत्तम रहेगी।
मकर : मित्रों से धन लाभ मिलेगा। माता का सुख, परिवार में शांति रहेगी। सेहत सामान्य होगी।
कुंभ : पराक्रम बढ़ेगा। परिवार में परेशानी बढ़ेगी। परिजन का सहयोग। सेहत मध्यम रहेगी।
मीन :शांति से कार्य करें। मन में अशांति रह सकती है। कार्य में गति मिलेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
 
अंकित नारायण व्यास।
पद्मभूषण स्व.पंडित सूर्यनारायण जी व्यास।
(खगोल एवं ज्योतिष शोध संस्थान)
ये भी पढ़ें
मेडिटेशन से जीत लीजिए कोरोना के डर को, रोज 5 मिनट करें ध्यान

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0