webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Mars Venus and Moon

Mars and Venus : 12-13 जुलाई को आकाश में मंगल-शुक्र-चंद्र का ट्रिपल कंजेक्शन

Mars and Venus
जुलाई माह की 12 और 13 तारीख खगोल विज्ञान के प्रति दिलचस्पी रखने वालों के लिए बहुत खास है। मंगल और शुक्र अपनी कक्षा में कुछ इस तरह परिभ्रमण करेंगे कि वे एक दूसरे को स्पर्श करते हुए दिखाई देंगे। इस खूबसूरत पल में चंद्रमा भी इन दोनों के साथ नजर आएंगे।

यह ट्रिपल कंजेक्शन 12-13 जुलाई को सबसे ज्यादा स्पष्ट नजर आएगा।। इसके बाद जैसे जैसे दिन बदलेंगे धीरे-धीरे ये दोनों ग्रह एक दूसरे से दूर होते हुए भी दिखेंगे। 
 
सूर्य की एक परिक्रमा में सूर्य के चारों ओर घूमते हुए ग्रहों की ऐसी स्थिति बनती है, जब दो ग्रह एक सीध में आ जाते हैं, तब पृथ्वी से देखने पर दो ग्रह एक दूसरे को स्पर्श करते हुए प्रतीत होते हैं।

हालांकि वास्तव में ये बहुत दूर होंगे। इस घटना को कंजेक्शन कहा जाता है। इस घटना को यानी दोनों ग्रहों को एक ही टेलिस्कोप से एक साथ देखा जा सकेगा। आकाश में चन्द्रमा का प्रकाश कम रहेगा इसलिए इस दृश्य की सुंदरता और अधिक बढ़ जाएगी।
 
इस घटना को सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में बिना किसी उपकरण के सीधे आंखों से भी देखा जा सकता है। चन्द्रमा की उपस्थिति के कारण इसे आकाश में ढूंढ पाना आसान होगा। चमकीले बिंदु के रूप में मंगल और शुक्र एक दूसरे को स्पर्श करते हुए दिखाई देंगे। पश्चिम दिशा में 12-13 जुलाई के बाद भी इस दोनों ग्रहों को एक दूसरे से दूर जाता हुआ देखा जा सकता है। यह अद्भुत नजारा आसमान साफ होने की स्थिति में सूर्यास्त के बाद पश्चिमी आकाश में क्षितिज पर दिखाई देगा।
ये भी पढ़ें
देवशयनी एकादशी विशेष : क्या सच में देव सोते हैं...? यह जानकारी जरा हटकर है