webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. mars transit in Cancer 2021

मंगल है इन दिनों कर्क राशि में, जानिए क्या चल रहा है आपकी जिंदगी में

mars transit in cancer 2021
आइए जानते हैं मंगल के राशि परिवर्तन का आपकी राशि पर क्या होगा असर-
 
मेष
यह राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा। चल व अचल संपत्ति बढ़ने के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी से व्यर्थ विवाद में न उलझें।
 
वृषभ
किसी के साथ मतभेद के योग हैं। इसलिए व्यर्थ विवाद से बचें। हर परिस्थिति को धैर्य से संभालें। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलता रहेगा।
 
मिथुन
अगर आप कोई भी वाहन चलाते हैं तो सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। भाषा पर नियंत्रण रखें।
 
कर्क
वाहन चलाते समय बेहद सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवार को समय दें।
 
सिंह
ये राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। धन से संबंधित निर्णय सोच-समझकर लें। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलता रहेगा।
 
कन्या
संतान के लिए अच्छा समय। सेहत का खास तौर पर ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
 
तुला
परिवार संग सांमजस्य स्थापित होगा। धन लाभ के योग बनेंगे। समय सामान्य रहेगा।
 
वृश्चिक
इस समय में कड़ी मेहनत करनी होगी। शारीरिक व मानसिक कष्ट हो सकते हैं।
 
धनु
सेहत का ध्यान रखें। परिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। व्यर्थ का खर्च न करें।
 
मकर
किसी के साथ विवाद हो सकता है। परिवार में सौहार्द बनाए रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
 
कुंभ
सफलता मिलेगी। गुस्से पर काबू बनाए रखें। बेवजह धन खर्च न करें। सेहत का ध्यान रखें।
 
मीन
आर्थिक लाभ के योग हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। परिवार संग समय बिताएं।