webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Margashirsha Ke Upay

मार्गशीर्ष माह में करें ये 5 उपाय, होगा धन लाभ

Margashirsha Ke Upay
Margashirsha Ke Upay: हिन्दू केलैंडर के अनुसार मार्गशीर्ष माह में भगवान श्रीहिरि विष्णु और उनके आठवें रूप श्रीकृष्‍ण की पूजा का खास महत्व रहता है। यह माह सभी तरह के संकट दूर करने वाला माह है। आओ जानते हैं कि इस माह में ऐसे कौनसे उपाय करें कि आर्थिक संकट दूर होकर धनलाभ हो।
 
1. इन 3 पावन पाठ की बहुत महिमा है- 1. विष्णु सहस्त्रनाम, 2. भगवद्‍गीता और 3. गजेन्द्र मोक्ष। इन्हें दिन में 2-3 बार अवश्य पढ़ना चाहिए। इससे सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं।
 
2. शंख का जल छिड़के : इस माह में शंख में तीर्थ का पानी भरें और घर में जो पूजा का स्थान है उसमें भगवान के ऊपर से शंख मंत्र बोलते हुए घुमाएं, बाद में यह जल घर की दीवारों पर छीटें। इससे घर में शुद्धि समृद्धि बढ़ती है, सुख शांति आती है, क्लेश दूर होते हैं।
 
3. तुलसी पूजा : मार्गशीर्ष माह में तुलसी की जड़ों से मिट्टी निकालकर शरीर पर इसका लेप लगाकर स्नान करना चाहिए। स्नान के दौरान नमो नारायणाय या गायत्री मंत्र का जाप करना बहुत फलदायी होता है।
 
4. नदी में बहाएं ये चीज : इस माह में एक सफेद कपड़े में छोटा सफेद शंख, चावल व बताशे लपेटकर नदी में बहाएं। इससे आपका शुक्र मजबूत होता है जिससे आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी।
5. दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक करें: दक्षिणावर्ती शंख में कच्चा दूध भरकर उससे भगवान विष्णुजी का अभिषेक करें और उसी में गंगाजल व केसर मिलाकर इससे माता लक्ष्मी का भी अभिषेक करें। इससे दोनों अत्यंत प्रसन्न होकर आपके घर को धन-धान्य से भर देंगे और किसी प्रकार से रुपये-पैसों की कमी नहीं रहेगी।

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0