webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Mangal rahu ki yuti rashifal

Mangal Rahu yuti: खत्म हुई मंगल-राहु की युति, 3 राशियों के अटके कार्य होंगे पूर्ण

Mars transit 2024
Mangal rahu ki yuti 2024: 1 जून 2024 की दोपहर 03 बजकर 27 मिनट पर मंगल के मीन राशि से निकलकर मेष राशि में जाते ही राहु के साथ उनकी युति समाप्त हो गई और अंगारक योग भी समाप्त हो गया। इसके चलते 3 राशियों को अब राहत मिलेगी और उनके अटके कार्य पूर्ण होने लगेंगे। आओ जानते हैं कि कौनसी 3 राशियां हैं।
मेष राशि : आपके लिए मंगल का मेष में आने बहुत ही शुभ है और अब आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा। करियर और नौकरी में उन्नति होगी। व्यपार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में भी मजबूती देखने को मिलेगी और धन लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का हर कदम पर साथ मिलेगा।
 
सिंह राशि : आपके लिए अंगारक योग से मुक्ति मिलान बहुत ही ज्यादा फलदायी है। अब आपके सभी अटेक कार्य पूर्ण होंगे। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में अच्छा खासा लाभ होगा। परिवार में खुशियां लौट आएंगी। जीवन सुख-शांति से पूर्ण बना रहेगा।
कर्क राशि : आपके लिए भी राहु और मंगल की युति हटना वरदान जैसा साबित होगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ वेतनवृद्धि होगी। करियर में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में चौगुनी उन्नति होगी। धन-संपत्ति से जुड़ी कुछ योजनाएं सफल होंगी। परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
ये भी पढ़ें
Chanakya Niti : कभी किसी को नहीं बताना चाहिए ये 6 बातें, वर्ना पछताओगे