Thu, 2 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Mangal ketu ki yuti ka fal

तुला राशि में बनेगी मंगल और केतु की युति, इन 4 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Libra
Conjunction of Mars and Ketu: मंगल ग्रह 03 अक्टूबर 2023 को करीब 06 बजकर 16 मिनट पर तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं। केतु ग्रह पहले से ही तुला में विराजमान है। इसलिए सबसे पहले उसकी युति मंगल के साथ होगी। 18 अक्टूबर को सूर्य का तुला में गोचर होगा इसके बाद 19 अक्टूबर को बुध ग्रह का गोचर होगा। बुध ग्रह यहां पर न्यूट्रल रहेगा लेकिन तीनों ग्रह अपने पावर में तुला में विराजमान रहेंगे। इससे 4 राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
 
सिंह राशि: मंगल और केतु की युति से आपको लाभ होगा। आपमें आत्म विश्‍वास और साहस का संचार होगा। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा। कारोबार में मुनाफा कमाने में सफलता मिलेगी। नौकरी और करियर में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इनकम के सोर्स में बढ़ोतरी होगी।  
 
कन्‍या राशि: आपकी परेशानियां दूर होगी। अटके कार्य भाग्य के कारण पूर्ण होंगे। अचानक से धन लाभ होगा। भूमि या भवन खरीदने के योग बन रहे हैं। लेखन या संचार से जुड़े लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा जिसके चलते बेहतर उन्न‍ित होगी। व्यापार में मुनाफा दोगुना हो सकता है।
 
धनु राशि: मंगल और केतु की युति से आपको बड़ा आर्थिक लाभ होने वाला है। भौतिक सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। खर्च करके के बावजूद धन की बचत होगी। व्यापारियों को कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग बनेंगे।
 
मकर राशि: आपके लिए मंगल और केतु की युति से नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार का साथ आपको उन्नति प्रदान करेगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। व्यापारियों वर्ग मनचाहा परिणाम प्राप्त करेंगे।