webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Makar Sankranti 2023 Daan

मकर संक्रांति के महापर्व पर करें 12 राशियों के महादान, होगा धन और मन की हर समस्या का समाधान

संक्रांति 2023 राशिनुसार दान
makar-sankranti daan 2023 
 
मकर संक्रांति (Makar sankranti 2023) गंगा स्नान, दान-पुण्य तथा सूर्य आराधना का पर्व है, इसी दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते है तथा उत्तरायन हो जाते हैं। इन दोनों संक्रमण के कारण ही इसे मकर संक्रांति कहा जाता है।

हिंदू धर्म (Hindu Dharma) में संक्रांति का दिन सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन दान करने से धन की तथा मन की हर समस्या का समाधान होता है। आइए जानते हैं यहां 12 राशियों की दान सामग्री के बारे में-
 
दान सामग्री अपनी राशि के अनुसार-Makar Sankranti Daan Samagri 
 
1. मेष राशि- तांबा की वस्तु, दही या तिल-गुड़ का दान दें।
 
 
2. वृष राशि- चांदी, तिल का दान करें। 
 
 
3. मिथुन राशि- पीला वस्त्र, गुड़ गरीबों को दें।
 
 
4. कर्क राशि- सफेद ऊन, तिल का दान करें।
 
 
5. सिंह राशि- गुड़, गेहूं का दान करें।
 
 
6. कन्या राशि- हरा मूंग और तिल का दान लाभदायी रहेगा।
 
 
7. तुला राशि- गुड़ और 7 प्रकार के अनाज का दान करें।
 
 
8. वृश्चिक राशि- लाल वस्त्र, दही का दान। 
 
 
9. धनु राशि- पीले वस्त्र, गुड़ का दान करें। 
 
 
10. मकर राशि- कंबल, गुड़ का दान अतिउत्तम रहेगा। 
 
 
11. कुंभ राशि- कंबल, घी का दान करें।
 
 
12. मीन राशि- चना दाल, तिल दान करना अधिक फलदायी होगा।