Mon, 6 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Maha Kedar Yoga in horoscope

महाकेदार योग क्या है? कैसे बनता है? किन राशियों के लिए है शुभ फलदायक?

Astrology
Maha Kedar Yog: ज्योतिष शास्त्र में कई दुर्लभ योग के बारे में उल्लेख मिलता है, उन्हीं में से एक है केदार योग और महा केदार योग। यह योग बहुत ही दुर्लभ माना गया है क्योंकि यह वर्षों में बनता है। इस योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। आओ जानते हैं कि महाकेदार योग क्या है? कैसे बनता है? किन राशियों के लिए है शुभ फलदायक?
 
कैसे मनता है महा केदार योग : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब 7 ग्रह 4 राशियों में ही स्थित हो जाएं तो केदार योग बनता है। इसमें से भी अधिकतर ग्रह अपनी स्वयं की या उच्च राशि में हो तो महा केदार योग बनता है।
 
इस योग में जन्म लेना वाले जातक : इस योग में जन्म लेने वाला जातक भूमि और भवन से युक्त होता है। उसके जीवन में किसी भी प्रकार से संपत्ति की कोई कमी नहीं रहती है। अपनी मेहनत के बल पर वह संपत्ति में वृद्धि करता जाता है। इस योग में जन्मा जातक तेज बुद्धि, पराक्रमी, शत्रुहन्ता और राज पक्ष से प्रशंसा प्राप्त करके मान सम्मान और प्रसिद्धि अर्जित कर लेता है।
वर्तमान में किन राशियों के लिए है या योग शुभ?
 
मेष राशि : आपकी राशि की कुंडली के प्रथज्ञ भाव में इस योग का निर्माण हो रहा है जो अचानक से धन लाभ दे सकता है। गुरु, चंद्र और राहु के संयोग से लाभ मिलेगा। दूसरे भाव में बुधादित्य योग का निर्माण भी हो रहा है। शुक्र मंगल का केंद्र त्रिकोण भी संपत्ति खरीदी का योग बनाएगा। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि तीसरे भाव से शनि की दृष्टि जरूर आपको परेशान कर सकती है।
 
कर्क राशि : आपकी जन्म कुण्डली में केंद्र-त्रिकोण योग, बुध-आदित्य राजयोग और गज केसरी योग एकादश भाव में पहले से मौजूद हैं। इसकी के साथ ही महाकेदार योग आपके लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत हो जाएगी। पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारी हैं तो मुनाफा दोगुना हो जाएगा। राजनीति, बॉलीवुड या रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
 
मकर राशि : इस योग के चलते आपकी सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। आप संपत्ति खरीदने में सफल होंगे या कोई महंगी वस्तु खरीदेंगे। नौकरी में मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारी हैं तो आर्थिक लाभ होगा। अटका हुआ काम पूर्ण होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
ये भी पढ़ें
भड़ली नवमी 2023 के शुभ मुहूर्त और खरीदी के अच्छे संयोग