webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Magh purnima ke upay

माघ पूर्णिमा के इन 6 उपायों को करने से न चूकें, धन बरसेगा

Money
Magh Purnima 2023: 5 फरवरी को माघ मास की पूर्णिमा रहेगी। इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा सुननें, सफेद चीजों का दान करने, पवित्र नदी में स्नान करने, श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने, सूर्यदेव को अर्घ्य देने, चंद्रमा की पूजा करने, पितृरों का तर्पण करने, पीपल पूजा करने, दीपदान करने और श्रीसूक्त का पाठ करने का खास महत्व है। आओ जानते हैं कि कौन से छह उपाय करने से धन की समस्या दूर होगी।
 
1. इस दिन देवी लक्ष्मी जी को पीले तथा लाल रंग सामग्री अर्पित करने से वे प्रसन्न होती हैं और धन समृद्धि बढ़ती है। माघ माह में श्रीहरि भगवान विष्णु की माता लक्ष्मी के साथ पूजा करना चाहिए।
 
2. पुराणों के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन स्वयं भगवान श्री विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। इस दिन गंगा स्नान करने से विष्णु की कृपा मिलती है तथा धन-संपदा लक्ष्मी, यश, सुख-सौभाग्य तथा उत्तम संतान की प्राप्ति होती है।
 
3. आर्थिक तंगी दूर करने के लिए 11 कोड़ियों को हल्दी से रंगकर माता लक्ष्मी को अर्पित करें। फिर इनको लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें।
 
4. माघ पूर्णिमा पर नदी तट पर या नदी में दीपदान करने को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे देवी और देवता प्रसन्न होते हैं और पुण्‍य की प्राप्ति होती है।
 
5. इस दिन तुसली के नीचे घी का दीया जलाने से भी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
 
6. माघ पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी की विधिवत पूजा करके श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर जातक को आशीर्वाद देती हैं।
ये भी पढ़ें
शाहरुख खान की पठान के कलेक्शन का साढ़ेसाती से क्या है कनेक्शन

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0