webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. magh poornima 2019 daan

माघ पूर्णिमा विशेष : क्या दान करें इस दिन...

magh poornima 2019
हिन्दू पंचांग में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान करने से व्यक्ति के सारे पाप मिट जाते हैं। इस बार माघ पूर्णिमा 19 फरवरी को है। 
 
माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु स्वयं गंगा नदी में स्नान करने आते हैं। इसलिए जो भी माघ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करता है उसको सभी तरह के पुण्य लाभ मिलते हैं। माघ पूर्णिमा में शुभ मुहूर्त में पूजन विधि अनुसार करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है।
 
पद्मपुराण के अनुसार बाकी के महीनों में जप, तप और दान से भगवान विष्णु उतने प्रसन्न नहीं होते जितने कि वे माघ मास में स्नान करने से होते हैं। माघ मास स्नान के आलावा दान का विशेष महत्व है। 
 
क्या दान करें : दान में तिल, गुड़ और कंबल का विशेष पुण्य है। इसके अलावा वस्त्र, कपास, घी, लड्डू, फल, अन्न आदि भी विशेष फल देते हैं।
ये भी पढ़ें
पुष्य नक्षत्र का बना संयोग, माघ पूर्णिमा का बढ़ा महत्व, पढ़ें माघ पूर्णिमा पूजा विधि