webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Lunar eclipse and Earthquake

चंद्र ग्रहण और भूकंप के कनेक्शन के बीच जानिए किन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत

Lunar eclipse 2022
Lunar eclipse 2022: 25 अक्टूबर 2022 को सूर्य ग्रहण के बाद 8 नवंबर 2020 को चंद्र ग्रहण लगा था जिसके चलते पहले मध्यप्रदेश और छ्तीसगढ़ में और बाद में नेपाल एवं उत्तर भारत में भूकंप आया। आओ जानते हैं कि ग्रहण और भूकंप का क्या है कनेक्शन और किन राशियों के लिए यह है शुभ और किनके लिए है अशुभ।
 
ग्रहण के दौरान भूकंप का क्या है कनेक्शन?
 
1. 40 दिनों के अंतराल में ग्रहण के दौरान भूकंप : ज्यो‍तिष मान्यता के अनुसार ग्रहण के 40 दिन पूर्व तथा 40 दिन बाद अर्थात उक्त ग्रहण के 80 दिन के अंतराल में भूकंप कभी भी आ सकता है। कभी कभी ग्रहण के 15 दिन पूर्व या 15 दिन पश्चात भूकंप आ जाते हैं।
 
2. ग्रहण के एक दिन पूर्व या बाद में भूकंप : दो पूर्ण ग्रहण (सूर्य और चंद्र) यदि पास पास पड़ रहे हैं तो भूकंप ग्रहण के एक दिन पूर्व या बाद में आने की संभावना बढ़ जाती है।
 
3. किस समय आता है भूकंप : अधिकतर मौके पर भूकंप दिन के 12 बजे से लेकर सूर्यास्त तक और मध्य रात्रि से सूर्योदय के बीच ही आते हैं।
 
4. किस क्षेत्र में आता है भूकंप : ग्रहण के अलावा यूरेनस, प्लूटो, नेपच्यून, शनि, मंगल तथा बृहस्पति ग्रहों की विशेष स्थितियां धरती के जिस भी क्षेत्र में होती है उस क्षेत्र में भूकंप आने की संभावना होती है। खास कर हिमालय के आसपास के क्षेत्र में भूकंप अधिक आते हैं।
 
5. कैसे असर डालते हैं ग्रहण : ग्रहण के कारण वायुवेग बदल जाता है, धरती पर तूफान, आंधी का प्राभाव बढ़ जाता है। समुद्र में जल की गति भी बदल जाती है। ऐसे में धरती की भीतरी प्लेटों पर भी दबाव बढ़ता है और और आपस में टकराती है।
 
6. किस ग्रहण का क्या असर : कहते हैं कि सूर्य ग्रहण के आने के बाद धरती से जुड़ी आपदाएं आती हैं और चंद्र ग्रहण के दौरान समुद्री आपदाएं यानि पानी से संबंधित आपदाएं अधिक आती हैं। समुद्र के जल के भीतर भी भूकंप आते हैं।
4 राशियों के लिए यह ग्रहण रहेगा शुभ :
 
1. मिथुन राशि: आपकी राशि पर यह चंद्र ग्रहण लाभकारी है। आपको किसी भी प्रकार का लाभ हो सकता है।
 
2. कर्क राशि: आपकी राशि पर यह चंद्र ग्रहण सुखकारी है। धन, यात्रा या अन्य किसी भी प्रकार का सुख मिल सकता है।
 
3. वृश्चिक राशि: आपकी राशि पर यह चंद्र ग्रहण शुभ है। यह सौख्यम अर्थात सुख देने वाला है।
 
4. कुंभ राशि: आपकी राशि के लिए यह ग्रहण शुभ माना जा रहा है। यह श्री यानी धन प्राप्ति का योग बना सकता है।
Lunar Eclipse 2022
8 राशियों के लिए यह ग्रहण रहेगा अशुभ:
 
1. मेष राशि- आपकी राशि पर इसका प्रभाव अशुभ बताया जा रहा रहा है। उनके साथ किसी भी प्रकार की घात हो सकती है।
 
2. वृषभ राशि- आपकी राशि पर इसका प्रभाव अशुभ रहेगा। आपको किसी भी प्रकार की हानि हो सकती है।
 
3. सिंह राशि- आपकी राशि पर यह ग्रहण अशुभ है। मान-सम्मान को क्षति पहुंच सकती है यानी मानहानि होने की संभावना है।
 
4. कन्या राशि- आपकी राशि पर यह चंद्र ग्रहण अशुभ है। आपको किसी भी प्रकार का मृत्युतुल्य कष्ट हो सकता है।
 
5. तुला राशि- आपकी राशि पर यह ग्रहण अशुभ है। आपको स्त्री पीड़ा हो सकती है। 
 
6. धनु राशि- आपकी राशि के लिए भी यह चंद्र ग्रहण अशुभ माना जा रहा है। यह किसी प्रकार की चिंता दे सकता है।
 
7. मकर राशि- आपकी राशि पर भी यह चंद्र ग्रहण अशुभ है। आपको किसी बात को लेकर व्यथा का सामना करना पड़ सकता है।
 
8. मीन राशि- आपकी राशि पर यह चंद्र ग्रहण अशुभ असर देने वाला माना जा रहा है। यह किसी भी प्रकार की क्षति पहुंचा सकता है।
ये भी पढ़ें
किस ग्रह की महादशा कितने दिन चलती है? किस महादशा का क्या फल होता है?

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0