Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
* गुरु पूर्णिमा को चन्द्रग्रहण, 4 राशियों के लिए शुभ, तो बाकी राशियों को रहना होगा सावधान...
चन्द्रग्रहण 27 जुलाई, शुक्रवार की रात को लगेगा। 27 जुलाई को रात 11 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर चन्द्रग्रहण सुबह के 3 बजकर 49 मिनट पर संपन्न होगा। 3 घंटे 55 मिनट लंबे इस ग्रहण का सूतक 27 जुलाई की दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से ही लग जाएगा।
इसी दिन गुरु पूर्णिमा भी है। ग्रहण का सूतक लगने से पहले गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाना श्रेष्ठ है।
कब से कब तक होगा ग्रहण :
ग्रहण का स्पर्श 27 जुलाई को रात 11 बजकर 54 मिनट पर होगा। रात 1 बजकर 52 मिनट पर मध्य और सुबह 3 बजकर 49 मिनट पर मोक्ष होगा।