webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Kuber Yog formed due to Jupiter

kuber yog: 12 साल बाद बना है कुबेर योग, 3 राशियों को मिलेगा छप्पर फाड़ के धन, सुखों में होगी वृद्धि

Kuber Yog Horoscope 2024
Kuber Yog Horoscope 2024: 1 मई 2024 को बृहस्पति के वृषभ राशि में गोचर से कुबेर योग बना है। जब कुंडली में दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी अपनी राशि में या उच्च राशि में हों। दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामियों के बीच परस्पर राशि विनिमय या युति हो। इन भावों के स्वामियों को अन्य शुभ ग्रहों से सकारात्मक दृष्टि प्राप्त होती है, तो कुबेर योग और भी ज्यादा मजबूत होता है। वैदिक ज्योतिष की मानें तो यह योग 3 राशियों के लोगों के लिए शुभ माना जा रहा है।
मेष राशि : जिनकी राशि मेष है उनके लिए यह योग बहुत शुभ माना जा रहा है। अचानक से धनलाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि पैसों की तंगी से परेशान हैं तो अब भूल जाएं, क्योंकि समय अच्‍छा शुरू हो गया है। बृहस्‍पति आपके धन और वाणी के भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में तरक्की तय है। आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे। हर प्रकार से धन-धान्य से समृद्ध रहेंगे।
 
कर्क राशि : यदि आपकी राशि कर्क है तो आपको मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ। आपकी योजनाएं सफल होगी। व्यापारी हैं तो चौगुना मुनाफा कमा सकते हैं। नौकरी कर रहे हैं तो वेतनवृद्धि और पदोन्नति तय है। विदेश जाने का अवसर हाथ लगेगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। छात्र हैं तो निश्चित सफल होंगे।
सिंह राशि : यदि सिंह राशि है तो नौकरी में वेतन वृद्धि तय है और साथ ही प्रमोशन भी मिलेगा। व्यापारी हैं तो व्यापार का विस्तार होगा। आपके कार्यों की सभी सराहना करेंगे। आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। इनकम के नए सोर्स बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ भी संबंधों में सुधार होगा।
ये भी पढ़ें
Akshaya tritiya : अक्षय तृतीया का है खास महत्व, जानें 6 महत्वपूर्ण बातें