खरमास के दौरान क्या करें, जानिए 7 काम की बातें...
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
* खरमास : जानिए इस क्या करें इस पूरे मास में...
खर मास को मल मास भी कहा जाता है।
* इस मास में प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करके भगवान विष्णु का केसर युक्त दूध से अभिषेक करें व तुलसी की माला से 11 बार भगवान विष्णु के मंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' का जप करें।
* पीपल के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास माना जाता है इस मास में पीपल की पूजा करना भी शुभ रहता है।
* इस मास में भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ धार्मिक स्थलों पर स्नान-दान आदि करने का भी महत्व माना जाता है।
* इस मास की एकादशियों का उपवास कर भगवान विष्णु की पूजा कर उन्हें तुलसी के पत्तों के साथ खीर का भोग लगाया जाता है।
* कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए खरमास की नवमी तिथि को कन्याओं को भोजन करवाना पुण्य फलदायी माना जाता है।
* खरमास का शुभ फल पाने के लिए इस महीने में सूर्योदय से पहले उठकर भगवान श्रीहरि विष्णु के नाम का जाप करना चाहिए तथा गो दान, ब्राह्मण दान तथा उनकी सेवा करने से मंगलकारी फल मिलता है।
* सबसे महत्वपूर्ण कार्य इस मास में यह किया जा सकता है कि दुर्व्यसनों, दुर्विचारों, पापाचार को त्याग कर श्रीहरि की भक्ति में मन लगाएं और सत्कर्म करना चाहिए, जिससे कि जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलें और हमें मोक्ष प्राप्त हो सकें।