webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Karva chauth Festival

करवा चौथ व्रत की 13 खास बातें

करवा चौथ व्रत की सावधानियां
करवा चौथ का व्रत हर सुहागिन की जिंदगी संवार सकता है, लेकिन इसके लिए इस दिव्य व्रत से जुड़े नियम और सावधानियों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए पढ़ें जरूरी बातें.... 
 
*  करवा चौथ का त्योहार इस बार 8 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।
 
*  इस दिन पति की लंबी उम्र के साथ संतान सुख भी मिल सकता है।
 
*  करवा चौथ के दिन श्री गणेश, मां गौरी और चंद्रमा की पूजा की जाती है।
 
*  चंद्रमा पूजन से महिलाओं को पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख का वरदान मिलता है।
 
*  विधि-विधान से ये पर्व मनाने से महिलाओं का सौंदर्य भी बढ़ता है।
 
*  करवा चौथ की रात सौभाग्य प्राप्ति के प्रयोग का फल निश्चित ही मिलता है।
 
करवा चौथ के व्रत में क्या करें और क्या ना करें…
 
*  केवल सुहागिनें या जिनका रिश्ता तय हो गया हो वही स्त्रियां ये व्रत रख सकती हैं।
 
*  व्रत रखने वाली स्त्री को काले और सफेद कपड़े कतई नहीं पहनने चाहिए।
 
*  करवा चौथ के दिन लाल और पीले कपड़े पहनना विशेष फलदायी होता है।
 
*  करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से चंद्रोदय तक रखा जाता है।
 
*  ये व्रत निर्जल या केवल जल ग्रहण करके ही रखना चाहिए।
 
*  इस दिन पूर्ण श्रृंगार और अच्छा भोजन करना चाहिए।
 
*  पत्नी के अस्वस्थ होने की स्थिति में पति भी ये व्रत रख सकते हैं।