Dream Astrology : कर्ज से मिल जाएगी मुक्ति अगर आ रहे हैं आपको ये 10 सपने
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
जानिए 10 ऐसे सपने जो कर्ज से मुक्ति का संकेत देते हैं।
1. बाल कटवाना : यदि आपको ऐसा सपना आए जिसमें आप दाढ़ी या सिर के बाल कटवा रहे हैं तो यह कर्ज मुक्ति का संकेत माना जाता है।
2. बाल काटना : सपने में आप किसी के बाल काट रहे हैं तो यह भी कर्ज से मुक्ति का संकेत है।
3. पानी पीते देखना : सपने में आप खुद को पानी पीते हुए देखें तो यह भी कर्ज से मुक्ति का संकेत है।
4. छिपकली को गिरते देखना : किसी छिपकली को दीवार-दरवाजे से नीचे गिरते हुए देखें तो यह भी कर्ज से मुक्ति का संकेत है।
5. जूते चप्पल दान करना : सपने में जूते चप्पल दान करने से भी कर्ज से मुक्ति होती है।
6. सांप का काटना : सपने में सांप आपके सिर पर काट ले तो समझो कर्ज से मुक्ति जल्द ही मिल जाएगी।
7. मल में लिपटा देखना : सपने में खुद को मल से सना हुआ देखे तो जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
8. नमक का दान : सपने में किसी को नमक का दान करना भी कर्ज से मुक्ति मिलने का शुभ संकेत माना जाता है। यदि सपने में किसी से नमक ले लेंगे तो कर्ज और बढ़ जाएगा।
9. सूर्य को अर्घ्य देना : सपने में जल का अर्घ्य सूर्य देव को देने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
10.हाथी का झुंड : सपने में हाथी का झुंड दिखें तो यह भी कर्ज मुक्ति का संकेत है।