webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. June Astrology 2020

जून 2020 : देश, विदेश, मौसम और कारोबार, जानिए क्या होगा इस माह का हाल

June Astrology 2020
June 2020 Astrology
जून माह में विश्व में अशांति ज्यादा व शांति कम रहेगी, विशेषकर अमेरिका, भारत, जापान, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, नेपाल में आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब रहेगी। साथ ही भारत में सरकार चलाना बड़ा मुश्किल हो जाएगा। विपक्ष से अत्यधिक तकलीफ आएगी। अफगानिस्तान की स्थिति धीरे-धीरे ठीक हो जाएगी।
 
जून के मध्य भाग से व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कपड़ा, स्टेशनरी, खाद-बीज व लोहा व्यापारियों के लिए यह माह सही रहेगा। होटल संबंधी, स्वर्ण, आभूषण, फूल व दूसरे व्यापारी- इनके लिए यह माह ठीक नहीं रहेगा। किसी परिस्थिति से ऑफिशियल कार्य करने वाले समस्त कर्मचारियों के लिए यह माह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। तांबा, पीतल तथा चावल के भाव में तेजी रहेगी।
 
सरसों, खोपरा तेल, मिश्री व खोपरा महंगे रहेंगे। माह के अंत में इनके भावों में कमी आएगी। माह के अंत में अमेरिका व भारत की स्थिति में सुधार होगा। चीन की आर्थिक स्थिति अत्यधिक कमजोर रहेगी। अफगानिस्तान, दक्षिण कोरिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, बंगाल, पाकिस्तान यहां पर अशांति रहेगी, साथ ही महिलाओं व बच्चों पर कष्ट रहेगा।
 
भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में मनमुटाव बढ़ेगा। माह के अंत में अमेरिका, रूस, जापान, इंडोनेशिया, लंदन, स्विट्जरलैंड, अंडमान, चीन, भूटान व बांग्लादेश की आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार होगा। भारत, उत्तर कोरिया, ऑस्ट्रेलिया व तुर्की आदि देशों में आर्थिक स्थिति बहुत खराब रहेगी।
 
इस माह की कुंडली को बादल की चाल से देखें : 
 
माह की कुंडली को बादल की चाल से देखें तो इस माह के मध्य से मौसम परिवर्तन रहेगा। पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, चेन्नई, हैदराबाद, उत्तराखंड, झारखंड व कर्नाटक में कहीं ज्यादा व कहीं कम वर्षा होगी तथा मैदानी भागों में भी मौसम परिवर्तन रहेगा।
 
उत्तराखंड व मध्यप्रदेश में तूफान से जनधन की हानि हो सकती है। जून माह के मध्य से फसल बुआई हो जाएगी, ऐसे योग हैं। ग्रहों की चाल को देखें तो इस समय की हुई बुआई सफल रहगी। माह के अंतिम सप्ताह में वर्षा में तेजी आएगी। महाराष्ट्र, केरल, चेरापूंजी व राजस्थान में अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है व अन्य प्रदेशों में कहीं सामान्य ओर कहीं कम बारिश रहेगी।

 
ये भी पढ़ें
Sun transit in Gemini : सूर्य का राशि परिवर्तन,क्या आपकी राशि को होगा लाभ