webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Hindu nav samvatsar effect on zodiac sign

हिन्दू नव संवत्सर में इन 4 राशियों का होगा भाग्योदय

Hindu New Year 2080
Astrology: इस वर्ष 22 मार्च 2023 से पिंगला नाम का हिन्दू नव संवत्सर 2080 शुरू हो गया है। इस नव संवत्सर का राजा बुध, गृहमंत्री शुक्र, वित्त मंत्री सूर्य और रक्षा मंत्री बृहस्पति हैं। सूर्य और बुध की युति मीन राशि में होने के कारण बुधादित्य योग बन रहा है। इसी राशि में गुरु और चंद्र की युति से गजकेसरी योग भी बन रहा है। ग्रह नक्षत्रों के आधार पर 4 राशियों का भाग्योदय होने वाला है।
 
नव-संवत्सर में भाग्योदय होने वाला है इन 4 राशियां हैं- 1.मेष राशि, 2.वृषभ राशि, 4.सिंह राशि और 4. तुला राशि। इन चारों राशियों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सभी बिगड़े और अटके कार्य पूर्ण होंगे। चौतरफा लाभ ही लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। सभी की सेहत चंगा रहेगी। 
 
1. मेष राशि : सभी तरह के अटके कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अब तक जिन समस्याओं से लड़ना पड़ रहा था उनका समाधान होगा। आने वाले समय में आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
 
3. वृषभ राशि : शुक्र की इस राशि के जीवन में सुख और शांति आएगी। सेहत में सुधार होगा। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होगी और व्यापारी हैं तो उन्नति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले सुलझ जाएंगे।
 
3. सिंह राशि : नया वर्ष आपके लिए खुशियां लेकर आया है। पारिवारिक यात्रा के योग बनेंगे। साझेदारी के व्यापार में मुनाफा होगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में रुचि रहेगी।
 
4. तुला राशि : आपके लिए भी नया वर्ष अच्‍छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में भी सुधार होगा। कोर्ट-कचहरी या विवादित मामले सुलझ जाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में वेतनवृद्धि के योग हैं। कमाई के मामले में भी साल अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ें
रामायण की शूर्पणखा के बारे में 10 रोचक बातें

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0