Tue, 31 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Hariyali Teej Puja Muhurta

सुहाग का महापर्व हरियाली तीज आज, शुभ मुहूर्त सहित जानिए क्या बन रहे हैं संयोग

Hariyali Teej Shubh Muhurta
Hariyali Teej Shubh Muhurta 2022 : श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तीज के दिन हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। 31 जुलाई 2022 रविवार को यह पर्व मनाया जा रहा है। यह त्योहार शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की याद में मनाया जाता है। हरियाली तीज के दिन महिलाएं सामान्य व्रत रखती हैं। आओ जानते हैं कि इस दिन के लिए पूजा के खास मुहूर्त और शुभ संयोग।
 
सावन शुक्ल तृतीया तिथि प्रारम्भ : 31 जुलाई, 2022 सुबह 02 बजकर 59 मिनट पर प्रारंभ। 
श्रावण शुक्ल तृतीया तिथि समाप्त : 1 अगस्त, 2022 सुबह 4 बजकर 18 मिनट पर समाप्त।
 
शुभ संयोग :
1.रवि योग : दोपहर 02:20 से अगले दिन प्रात: 05:25 तक।
2. वरीयान योग : शाम 7:11 तक और उसके बाद परिघ योग।
3. इसके अलावा मुद्गर और छत्र योग।
पूजा के शुभ मुहूर्त :
- अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:38 से 12:31 तक।
- अमृत काल मुहूर्त : सुबह 11:43 से 01:28 तक।
- विजय मुहूर्त : दोपहर 02:17 से 03:11 तक।
- गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:31 से 06:55 तक।
- सायाह्न संध्या मुहूर्त : शाम 06:44 से 07:48 तक।
 
ये भी पढ़ें
1-7 August 2022 : नए सप्ताह के शुभ एवं मंगलमयी मुहूर्त, जानें यहां Weekly Muhurat