webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Hariyali Amavasya 2018 aur 12 rashiyan

हरियाली अमावस्या 11 अगस्त को, राशि के अनुसार यह उपाय शुभ हैं आपके लिए

हरियाली अमावस्या 2018
श्रावण मास की हरियाली अमावस्या का पौराणिक महत्व है। इस दिन राशि अनुसार उपाय करने पर विशिष्ट फल की प्राप्ति होती है।
 
मेष राशि- 
उपाय- सरसों के तेल का दान गरीबों को दें।
 
वृषभ राशि- 
उपाय-  श्रद्धानुसार ज्वार गरीब व गौशाला में दान दें।
 
मिथुन राशि- 
उपाय- उड़द के आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को डालें।
 
कर्क राशि- 
उपाय- भगवान शिव के शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें। गरीब और अपाहिजों को भोजन कराना शुभ रहेगा।
 
सिंह राशि-
उपाय- मां भगवती के श्रीचरणों में गुलाब के 108 फूल अर्पित करें। श्री शनिदेव के श्रीचरणों में तेल चढ़ाएं।
 
कन्या राशि- 
उपाय- वट वृक्ष के पेड़ में जल अर्पित करें। तवा, अंगीठी व काले कपड़े का दान करना शुभ रहेगा।
 
तुला राशि- 
उपाय- गरीब कन्याओं को दूध और दही का दान दें। साथ ही मंदिर जरूर जाएं।
 
वृश्चिक राशि- 
उपाय-   पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। साबूत मसूर सफाई कर्मचारी को दान में दें। 
 
धनु राशि- 
उपाय- श्रद्धानुसार अंधे व्यक्ति को भोजन कराना लाभकारी रहेगा। चने की दाल कुष्ठ रोगियों को दें।
 
मकर राशि- 
उपाय-श्रद्धानुसार बाजारा पक्षियों को डालें। श्री शनिदेव के श्रीचरणों में पीले पुष्प अवश्य चढ़ाएं।
 
कुंभ राशि-  
उपाय- 800 ग्राम दूध अपने ऊपर से 8 बार उतार कर 800 ग्राम उड़द के साथ बहते पानी में प्रवाह कर दें।
 
मीन राशि- 
उपाय- मिट्टी के पात्र में श्रद्धानुसार शहद भरकर मंदिर में रखकर आ जाएं या वीराने में दबा दें।

ये भी पढ़ें
हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल : नातिया कलाम के हिन्दू शायर 'तिलकराज पारस'