webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Guru pushya nakshatra Shubha Muhurta

Guru Pushya Nakshatra : 27 अप्रैल को गुरु पुष्य का महायोग, जानिए खरीदी का महाशुभ मुहूर्त

Guru pushya nakshatra kab hai
Guru pushya nakshatra 2023: 27 अप्रैल 2023 को गुरुवार के दिन गुरु पुष्य योग बन रहा है। इसी दिन बृहस्पति ग्रह का उदय भी होगा। इस पवित्र दिन में सोना, चांदी, वाहन, भवन और भूमि खरीद सकते हैं, क्योंकि गुरु पुष्य नक्षत्र पर बृहस्पति ग्रह के साथ ही शनि और चंद्र ग्रह का भी शुभ प्रभाव रहता है। इस नक्षत्र में खरीदी की गई कोई भी वस्तु लंबे समय तक उपयोगी रहती है तथा शुभ फल प्रदान करती है।

अभिजित मुहूर्त : दोपहर 12:11 से 01:02 बजे तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:44 से 03:35 बजे तक।
 
क्या है संयोग : इस बार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 27 अप्रैल 2023 को प्रात: 6:55 से अगले दिन प्रात: 06:27 तक गुरु पुष्य का योग बनेगा। इसी दिन वरियान योग के साथ ही सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग भी रहेगा। इसी के साथ ही शुभकर्तरी, वरिष्ठ, भास्कर, उभयचरी, हर्ष, सरल और विमल नाम के राजयोग भी बनेंगे।