webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

जन्म दिनांक से जानिए कब है आपका शुभ समय

Widgets Magazine
 
जीवन का जानिए
 
जय से मिलने पर हमेशा उसकी यह बात रहती है कि अगस्त का महीना उसके लिए बहुत नुकसानदायक रहता है। वर्धन की उम्र लगभग 50 वर्ष की है। उसने कई बार कहा कि उसके जीवन की संपूर्ण घटनाएं फरवरी और मार्च के बीच ही घटित हुईं, जैसे उसकी नौकरी लगना, विवाह होना, संतान होना, नए मकान में प्रवेश करना आदि कई कार्यों की तारीख इस कालावधि के मध्य में रही है। रजनीशजी तो जनवरी प्रारंभ होते ही अपने आपको किसी बड़े खर्चे या मुसीबत के लिए तैयार कर लेते हैं। उनका इस समय पर विशेष ध्यान रहता है।

विमल ने तो मान ही रखा है कि उसकी कोई विशेष इच्छा यदि कभी पूरी न हो तो सितंबर में अवश्य पूरी हो जाएगी। इस तरह की कई घटनाएं आपके साथ भी होती होंगी, जब किसी माह विशेष में आपके साथ कुछ अच्‍छा या बुरा होने का क्रम कई वर्षों से चल रहा हो तो मन में यह प्रश्न आना स्वाभा‍विक है कि इसका क्या कारण है? इसका उत्तर में सायन सूर्य की स्थिति से आसानी से पाया जा सकता है, क्योंकि सौर मास के प्रारंभ व अंत होने की तारीखें लगभग निश्चित हैं। आपके लिए कौन-सा महीना-समय शुभ है, यह तालिका से जान सकते हैं-
 
मूलांक स्वामी जन्म तारीख महत्वपूर्ण मास
   1 सूर्य  1, 10, 19, 28 21 जुलाई से 28 अगस्त
2  चंद्रमा            2, 11 , 20, 29    20 जून से 25 जुलाई
3 बृहस्पति      3, 12 , 21, 30 18 फरवरी से 21 मार्च
4 हर्बल 4, 13 , 22, 31         21 जून से 31 अगस्त
5 बुध     5, 14 , 23       21 अगस्त से 23 सितंबर
6 शुक्र 6, 15 , 24       20  अप्रैल से 24 मई
नेप्चून 7, 16 , 25     21 जून से 25 जुलाई
8 शनि    8, 17 , 26 21 दिसंबर से 19 फरवरी 
9         मंगल 9, 18 , 27 21 मार्च से 27 अप्रैल
 

Read more on : अंक ज्योतिष मूलांक के अनुसार जन्म दिनांक शुभ समय सायन सूर्य की स्थिति कौन सा महीना शुभ जीवन का शुभ समय Month Birth Date Shubh Samay Good Luck Good Time Date Of Birth Good Time Of Life