webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Ganga Saptami Muhurt 2022

3 महायोगों में मनेगी श्री गंगा सप्तमी, आज है दान और खरीदी का महत्व, जानिए मुहूर्त

Shubh Muhurta
Ganga Saptami 2022 : गंगा सप्तसती का महत्व : वैशाख शुक्ल सप्तमी के दिन माता गंगा की जयंती मनाई जाती है। इस बार यह जन्मोत्सव 7 मई 2022 शनिवार को मनाया जा रहा है। आओ जानते हैं दान देने, खरीदी करने का महत्व और मुहूर्त।
 
3 महायोग में मनेगी गंगा सप्तमी : इस दिन रवि पुष्य नक्षत्र, श्रीवत्स और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इस बार गंगा सप्तमी के दिन सप्तमी तिथि का आरंभ शनिवार, 7 मई को दोपहर 2.57 मिनट से शुरू हो रही है, जो रविवार, 8 मई को सायं 5:00 बजे समाप्त होगी। इसी कारण उदयातिथि के अनुसार गंगा सप्तमी 08 मई 2022 रविवार को मनाना उचित रहेगा। रवि पुष्य योग सुबह स्थानीय सूर्योदय के साथ प्रारंभ हो जाएगा एवं दोपहर 2.56 बजे तक रहेगा। इसी समय सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा।
 
खरीदी का महत्व : तीन महायोग में खरीदी का महत्व बढ़ जाता है। भूमि, भवन, वाहन, वस्त्र, ज्वेलरी और अन्य तरह की प्रॉपर्टी खरीदना शुभ होगा। इस दिन गृह निर्माण कार्य प्रारंभ करना और गृह प्रवेश करना भी शुभ है।
दान : पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गंगा सप्तमी के अवसर पर्व पर मां गंगा में डुबकी लगाने से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। स्नान के साथ ही इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा जल में सफेद तिल मिलाकर स्नान करें। सूर्य देव को अर्घ्‍य दें। नीम के पत्ते को चबाएं। चीनी, चावल, दूध, सफेद वस्‍त्र सफेद चंदन का दान करें। इस दिन पंखा, घड़ा और फल दान करने से समृद्धि और आरोग्य के मार्ग खुलते हैं।
7 मई 202 शुभ मुहूर्त ( 7 May Shubh Muhurt ) : 
 
अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:28 से दोपहर 12:21 तक।
 
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:07 से 03:00 तक।
ये भी पढ़ें
नास्त्रेदमस से भी बड़े भविष्यवक्ता हैं भारत के अच्युतानंद दास, लिखी हैं 1 लाख से ज्यादा किताबें