webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Festivals in June 2023

आषाढ़ मास 2023 के प्रमुख तीज, त्योहार, व्रत, उपवास और दिवस

Festivals in June 2023 Ashadha Month
हिन्दू कैलेंडर का चौथा महीना आषाढ़ (Ashadha Month 2023) का प्रारंभ सोमवार, 5 जून 2023 से हो गया है। आषाढ़ मास को धार्मिक नजरिए से बहुत खास माना जाता है। इस महीने में शिव, श्रीहरि और सूर्यदेव की विशेष आराधना रूप से की जाती है। इन्हीं दिनों वर्षा भी आरंभ हो जाती है।

आपको बता दें कि इस बार आषाढ़ 2023 का प्रारंभ सोमवार, 5 जून से होकर इसकी समाप्ति सोमवार, 3 जुलाई 2023 को होगी। यहां पाठकों के लिए खास तौर पर प्रस्तुत हैं आषाढ़ महीने में आने वाले व्रत, उपवास और दिवस की सूची- 
 
आषाढ़ 2023 के त्योहार-पर्व और दिवस- Ashadha Month Vrat Tyohar n Days 
 
5 जून : - आषाढ़ मास प्रारंभ, गुरु हरगोविंद सिंह जयंती, अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस।
7 जून : - संकष्‍टी गणेश चतुर्थी व्रत, विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस।
8 जून : - विश्व महासागर दिवस, विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस।
9 जून : - पंचक, बिरसा मुंडा शहीद दिवस।
11 जून : - शीतला अष्टमी। 
12 जून : - बाल श्रम विरोधी दिवस।
14 जून : - योगिनी एकादशी, विश्‍व रक्तदान दिवस।
15 जून : - प्रदोष व्रत, सूर्य मिथुन संक्रांति, विश्व पवन दिवस।
16 जून : - शिव चतुर्दशी, संत नामदेव पुण्यतिथि।
17 जून : - श्राद्ध अमावस्या, रोहिणी व्रत।
18 जून : - फादर्स डे, हलहारिणी, स्नानदान अमावस्या, रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस।
19 जून : - चंद्र दर्शन, गुप्त नवरात्रि प्रारंभ।
20 जून : - भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, विश्व शरणार्थी दिवस।
21 जून : - अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, विश्व संगीत दिवस, विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस।
22 जून : - विनायकी चतुर्थी व्रत।
23 जून : - संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दि., अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस, संजय गांधी पुण्यतिथि, श्यामाप्रसाद मुखर्जी दिवस।
24 जून : - रानी दुर्गावती बलिदान दिवस।
25 जून : - मां ताप्ती जयंती, वैस्ववत पूजा।
26 जून : - अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस।
27 जून : - भड़ली नवमी, नवरात्रि समापन, डायबिटीज जागृति दिवस।
28 जून : - आशा दशमी।
29 जून : - बकरीद, चातुर्मास शुरू, पंढरपुर मेला, ईद-उल-अदहा, देवशयनी/ हरिशयनी एकादशी।
30 जून : - वासुदेव, वामन द्वादशी।
1 जुलाई : - विजया-पार्वती व्रत, शनि प्रदोष मंगला तेरस, डॉक्टर्स डे, सी.ए. दिवस।
2 जुलाई : - शिव चतुर्दशी
3 जुलाई : - आषाढ़ पूनम, गुरु पूर्णिमा, स्ना.दा.व्रत पूर्णिमा, व्यास पूजा, वायु परीक्षा। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें
आषाढ़ मास आरंभ : जानिए इस माह की 10 विशेषताएं, क्या करें, क्या न करें