webdunia

खानपान की आदतों से पहचानें कैसे हैं आपके ग्रह

Widgets Magazine


बहुत से लोगों को ज्योतिष की समुचित जानकारी नहीं होती और वे यह जान ही नहीं पाते कि उनका कौन-सा ग्रह कमजोर है। लेकिन यदि अपनी छोटी-छोटी आदतों पर ध्यान दिया जाए तो हम सहज ही यह पता कर सकते हैं कि हमारी कुंडली का कौन-सा ग्रह कमजोर है, आप अपनी पसंद के खाने से जान सकते हैं कि आपका कौन सा ग्रह कमजोर है, जैसे-
 
* के अनुसार जिस व्यक्ति का गुरु कमजोर होता है उसे पीली चीजें अधिक पसंद आती हैं। ऐसा व्यक्ति चने की दाल, सोनपापड़ी, बेसन के लड्डू एवं हल्दी खाना अधिक पसंद करता है।
 
* कमजोर मंगल वाले व्यक्ति की पसंद मसूर की दाल, शहद एवं लाल मिर्च होती है। इन्हें मीठा भी काफी पसंद होता है।
 
* जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, ऐसे लोग नमकीन भोजन के शौकीन होते हैं। इन्हें तेज नमक खाना पसंद होता है।
 
* चंद्रमा और शुक्र दोनों का रंग सफेद है। जिनकी जन्मपत्री में चन्द्र या शुक्र कमजोर होता है, वे दूध, दही, चावल, मिश्री एवं आइसक्रीम के दीवाने होते हैं।
 
* उड़द, तिल, खिचड़ी, सरसों तेल आदि का कारक शनि माना जाता है। कमजोर शनि वाले व्यक्तियों को तैलीय चीजें काफी पसंद आती हैं। शनि की दशा में तैलीय चीजें अधिक मात्रा में खाने से शनि का कुप्रभाव दूर होता है।
 
* जिनका बुध कमजोर होता है उन्हें मूंग की दाल, साग और मटर रुचिकर लगता है।
Read more on : खानपान की आदत एवं ज्योतिष कमजोर ग्रह लाल किताब Food-n Astro Weak Planet Kamjor Grah Eating Habit And Astrology