webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Dussehra havan karne ka muhurat 2023

दशहरा पर वाहन खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त, 3 महासंयोग के साथ

Dussehra havan karne ka muhurat 2023
24 अक्टूबर 2023 मंगलवार को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन वाहन, वस्त्र और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं खरीदने के परंपरा रही है। यदि आप भी इनमें से कोई चीज खरीद रहे हैं तो जानिए कि कब है सर्वश्रेष्‍ठ शुभ मुहूर्त और कौनसे हैं महासंयोग। 
 
दशमी तिथि:-
  • दशमी तिथि प्रारम्भ- 23 अक्टूबर 2023 को शाम 05:44 से...
  • दशमी तिथि समाप्त- 24 अक्टूबर 2023 को दोपहर 03:14 तक।
  • उदया तिथि के मान से दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
 
अबूझ मुहूर्त दशहरा : वर्ष में साढ़े तीन मुहूर्त अबूझ मुहूर्त होते हैं। इन्हीं में से एक है दशहरा का मुहूर्त। अबूझ मुहूर्त का अर्थ होता है कि इस दिन पूरे दिन ही शुभ मुहूर्त रहेगा। यानी मुहूर्त देखकर कार्य करने की जरूरत नहीं है। फिर भी आप जान सकते हैं कि कौनसे हैं सर्वेश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त।
 
24 अक्टूबर 2023 वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त:-
अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 के बीच।
पहला विजयी मुहूर्त : दोपहर 01:58 से 02:43 के बीच।
दूसरा विजयी मुहूर्त : सूर्यास्त के बाद जब आसमान में कुछ तारे दिखने लगते हैं तब। 
 
  1. रवि योग : सुबह 06:27 से दोपहर 03:28 तक। इसके बाद शाम 06:38 से अगले दिन सुबह 06:28 तक रहेगा।
  2. वृद्धि योग : दोपहर 3:40 से शुरू होगा और रात तक रहेगा। इस योग में जो भी कार्य किए जाते हैं। जातकों को उसका दोगुना फल मिलता है।
  3. त्रिग्रही योग: इस दिन मंगल, सूर्य और बुध तुला राशि में विराजमान रहेंगे। तीन ग्रहों ये एक दुर्लभ संयोग है। इसके प्रभाव से साधक को हर कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलता है।
 
25 अक्टूबर 2023 को भी वाहन क्रय का शुभ मुहूर्त है।
शुभ वाहन क्रय मुहूर्त: सुबह 06:28 से दोपहर 12:32 के बीच।
 
पुनर्वसु, स्वाती, श्रवण, धनिष्ठा तथा शतभिषा आदि नक्षत्रों को चल नक्षत्र के रूप में जाना जाता है। कार एवं अन्य किसी भी वाहन को खरीदने के लिए ये सभी नक्षत्र सर्वश्रेष्ठ हैं।
ये भी पढ़ें
दशहरा पूजा के शुभ मुहूर्त और पूजन विधि