webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Durga ashtami 2023 date and time

Navratri 2023: दुर्गा महा अष्टमी पूजा 2023 की तारीख व मुहूर्त

Durga Ashtami 2023
Durga ashtami puja Muhurat: शारदीय नवरात्रि उत्सव 15 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 24 अक्टूबर विजयादशी के दिन समाप्त होगा। इस बीच आने वाली अष्टमी को महाष्टमी कहते हैं। इस दुर्गा महाष्टमी की पूजा का खास महत्व होता है। इसी दिन कई घरों में व्रत का समापन होता है और कन्या भोज होता है। आओ जानते हैं कि कब मनाई जाएगी दुर्गा अष्टमी और क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त।
 
कब है दुर्गा अष्टमी : शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी 22 अक्टूबर 2023 रविवार के दिन रहेगी।
 
अष्टमी आरम्भ : 21 अक्टूबर 2023 को रात्रि 09:55:15 से। 
अष्टमी समाप्त : 22 अक्टूबर 2023 को रात्रि 08:00:57 पर।
 
दुर्गाष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त :-
  1. अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:46 तक।
  2. विजय मुहूर्त : दोपहर 02:19 से 03:05 तक।
  3. अमृत काल : दोपहर 12:38 से 02:10 तक। 
  4. निशिता मुहूर्त : रात्रि 11:58 से 12:48 तक। 
  5. सर्वार्थ सिद्धि योग : सुबह 06:35 से शाम 06:44 तक।
  6. रवि योग : शाम को 06:44 से अगले दिन सुबह 06:35 तक।
जिन घरों में अष्टमी को पारण होता है उन घरों में देवी दुर्गा की पूजा का विधान ठीक महासप्तमी की तरह ही होता है परंतु इस दिन महास्नान के बाद मां दुर्गा का षोडशोपचार पूजन किया जाता है और विशेष हवन होता है। महाष्टमी के दिन मिट्टी के 9 कलश रखे जाते हैं और देवी दुर्गा के 9 रूपों का ध्यान कर उनका आह्वान किया जाता है और उनकी विशेष पूजा होती है।