webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. dhanteras 2018 muhurat

धनतेरस 2018 : धनतेरस पर इन मुहूर्त में करेंगे खरीदी, तो घर में साल भर बनी रहेगी बरकत

dhanteras 2018 muhurat
हिन्दू धर्म में दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इसे भगवान धन्वन्तरि के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है। इस दिन को भगवान कुबेर और धन की देवी मां लक्ष्मी की अराधना से जोड़ा जाता है। इनकी पूजा कर धनवान बनाने के लिए प्रार्थना की जाती है। इस साल धनतेरस 5 नवंबर 2018 को है। इस दिन नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। 
 
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
 
सुबह 10:30 बजे से 1:30 तक
शाम 7:30 बजे से 9 बजे तक।
 
कैसे करें पूजा
 
सबसे पहले मिट्टी का हाथी और धन्वंतरि भगवानजी की फोटो स्थापित करें।
 
चांदी या तांबे के छोटे चम्मच से जल अर्पित करें।
 
भगवान गणेश का ध्यान और पूजन करें।
 
हाथ में अक्षत-फूल लेकर भगवान धन्वंतरि का ध्यान करें।

 
ये भी पढ़ें
धनतेरस पर करें राशि अनुसार ये 12 उपाय, होगा हर समस्या का समाधान और साल भर होगी धन-दौलत की बरसात