webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. December 2020 Astrology

दिसंबर 2020 : ज्योतिष की नजर से कैसा है यह माह, जानें देश-विदेश, व्यापार सबके क्या होंगे हाल

December 2020 Astrology
Astrology 2020
 
दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में अमेरिका, थाईलैंड, न्यूजीलैंड, लंदन, चीन, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, ईरान व इराक में धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी व नाना प्रकार के रोग-दोष कम होंगे, वहीं भारत, पाकिस्तान, उत्तर अफ्रीका व उत्तर कोरिया में स्थिति गंभीर रहेगी।
 
भारत में आर्थिक स्थिति ज्यादा खराब रहेगी और लाल वस्तुओं के भाव कम रहेंगे। काली तिल, तेल, उड़द व लहसुन के भावों में तेजी रहेगी। सरसों, कालीमिर्च व मसूर के भाव में उतार-चढ़ाव रहेगा। मूली, पालक, मैथी एवं प्याज के भावों में कमी आएगी। सोना व पन्ना के भावों में तेजी रहेगी। चांदी, तांबा व एल्युमीनियम के भावों में कमी रहेगी।
 
भारत में विज्ञान के क्षेत्र में उन्नति होगी। कृषि में यह माह तकलीफ वाला रहेगा। माह के दूसरे सप्ताह में भारत, अफगानिस्तान, इराक, रूस व अमेरिका में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विश्व में अराजकता बढ़ेगी। किसी बहुत बड़ी गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ईरान, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका व पाकिस्तान में आंशिक झगड़े बड़ा रूप लेंगे। दुबई की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी व व्यापार में वृद्धि होगी। भारत में किसी राजनेता पर बड़ा कष्ट आ सकता है। यह माह महिला वर्ग का विश्व में सर्वाधिक शक्तिशाली होने का समय रहेगा।
 
 
पुरुष वर्ग के लिए यह माह मध्यम रहेगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह माह समस्या वाला रहेगा। कृषक वर्ग वालों के लिए यह माह पहले से अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह उन्नति वाला रहेगा। वृद्ध वर्ग के लिए यह माह कष्ट वाला रहेगा। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पूर्व के देशों में शांति रहेगी। दक्षिण के देशों में शांति व बालकों पर कष्ट रहेगा। पश्चिम के देशों में आंतरिक झगड़े रहेंगे और उत्तर के देशों में बाहरी युद्ध का भय रहेगा।
 
 
इस माह की कुंडली को बादल चाल की नजर से देखें तो मौसम परिवर्तन होने वाला रहेगा। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर रहेगी। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, कश्मीर, जम्मू व महाराष्ट्र में शीतलहर रहेगी।

छत्तीसगढ़, गुजरात, आंध्र, कर्नाटक, चेन्नई, हैदराबाद व मुंबई में सुबह-शाम ठंडी रहेगी व दोपहर में गर्मी रहेगी। दिल्ली व हरियाणा में तेज लहर रहेगी व तापमान में गिरावट रहेगी। बाकी प्रदेशों में तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा।


( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0