Mon, 6 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. colors and dreams

क्या दिखते हैं सपनों में रंग, इनके अर्थ कर देंगे आपको दंग

सपनों में रंग
सपने जब रंगीन आते हैं तो क्या फल देते हैं 
 
सपनों की सुंदर दुनिया हम सभी को रोमांचित करती है। कभी डराती है तो कभी अचरज में डाल देती है। कभी कुछ समझ नहीं आता कि यह जो अजीब सा हमने देखा वह क्या था और इसके क्या परिणाम होने वाले हैं। 
 
रंग हमारी जिंदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सपने जब रंगीन आते हैं तो क्या फल देते हैं आइए जानते हैं- 
 
* सफेद रंग - - सुख-समृद्धि प्राप्त होगी।
* बैंगनी रंग - - वैराग्य के भाव उत्पन्न होंगे।
* लाल रंग - - रोग नष्ट होंगे।
* नीला रंग - - संघर्ष के बाद विजय होगी।
* पीला रंग - - ईर्ष्या-द्वेष समाप्त होगा।
* हरा रंग - - सुख-शांति बढ़ेगी।
* काला रंग - - अशुभ घटना होगी।
* आसमानी रंग - - मन प्रसन्न रहेगा। 
* नारंगी रंग - - सुखद कार्यकलाप होंगे।
* कत्‍थई रंग - - उदासीनता में वृद्धि होगी।
* गुलाबी रंग - - धन प्राप्त होगा।
* काला एवं सफेद रंग- - समस्या से परेशान होंगे।
* लाल और हरा रंग- - व्यापार में उन्नति होगी।
* हरा तथा काला रंग- - धन का नाश होगा।
* लाल एवं नीला रंग- - साहस एवं पराक्रम बढ़ेगा।
* हरा और नारंगी रंग- - धार्मिक स्थल की यात्रा होगी।
* लाल और पीला रंग- - सौभाग्य प्राप्त होगा।

 
ये भी पढ़ें
नाम के पहले अंग्रेजी अक्षर से जानिए कैसे हैं आप...